सुबह की भागमभाग को ध्यान में रखते हुए बनाएं ये हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता

KNEWS DESK-  यदि सुबह हेल्दी और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट मिल जाए तो पूरा दिन ही खास बन जाता है| सुबह की भागमभाग भरी जिंदगी में हम हमेशा ही कुछ जल्दी बनने वाले नाश्ते की खोज में रहते हैं| आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे नाश्ते के बारे में जो सुबह-सुबह 5 मिनट में तैयार हो जाएं और स्वाद के साथ-साथ दिनभर हमें एनर्जी भी देंगे| तो चलिए बताए हैं…

पोहा 
गर्मियों के समय में यदि आप नाश्ते में पोहा खायेंगे तो दिनभर खुद को हल्का महसूस करेंगे| यह आपके वजन को कम करने में भी आपकी मदद करेगा| एक चम्मच तेल में राई और सूखी साबूत लाल मिर्च का तड़का लगाकर आप इसे अपने स्वादानुसार चटपटा बनाएं और इसका आनंद लें|

उपमा 

सूजी से बना उपमा ब्रेकफास्ट में सभी के लिए फायदेमंद है| ये  स्वाद से भरपूर होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होता है| कढ़ी पत्ते, मूंगफली, चना दाल, उड़द दाल,प्याज,टमाटर से बना यह नाश्ता आपका पूरा दिन खुशहाल बना देगा|

सैंडविच 

आलू का सैंडविच भी सुबह 5 मिनट में तैयार हो जाता है| आलू की चटपटा सैंडविच अगर आप ब्रेकफास्ट में खाएंगे तो दिनभर आपको खाली पेट महसूस नहीं होगा| ब्रेड की बात करें तो आप अपने सैंडविच को और हेल्दी बनाने के लिए उसमें कई तरीके की वेजिटेबल का प्रयोग कर सकते हैं|

बेसन चीला 
टमाटर, प्याज, हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च बेसन में मिलाएं और पानी डालकर चीले का घोल तैयार करें| सुबह के समय आपका ये ब्रेकफास्ट 5 मिनट में तैयार हो जाएगा|

चना चाट 
यदि आपको स्प्राउट/अंकुरित पसंद हैं तो आपके लिए काले चने की चाट सबसे बेस्ट ऑपशन है| स्प्राउट चने में आप अपनी पसंद के फ्रूट्स डालकर इसकी चटपटी चाट बनाएं यह स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट सिर्फ़ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा|

About Post Author