अगर रहना चाहते हैं हेल्दी, भूलकर भी इन चीजों को ना खाएं साथ

KNEWS DESK- हर खाने की अपनी एक अलग खासियत होती है अपना स्वाद होता है। खाने में कई बार हम ऐसी चीजें भी साथ खा लेते हैं जिनका कोई मेल नहीं होता, जिसकी वजह से हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि कुछ पोषक तत्वों को एक साथ मिक्स करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जैसे विटामिन डी और कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी आदि।  हालांकि, कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें साथ खाने से आपको कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी के साथ ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें हमें कुछ चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। इन चीजों को मिक्स करके खाने से पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दही और पराठे

 

पराठे के साथ दही हमारे घरों में लोग खूब खाना पसंद करते हैं। पराठे में वसा होती है और दही वसा को पचने में रुकावट पैदा करता है हालांकि रोटी के साथ दही का सेवन आराम से किया जा सकता है।

खाना और चाय

खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को कहते हुए सुना जाता है कि इससे पाचन बढ़ता है जबकि होता इसका उल्टा है। खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीनी चाहिए इससे आपका हाजमा खराब हो सकता है।

दूध और फल

दूध के साथ फल भी कभी नहीं खाना चाहिए। दूध के साथ फल खाने पर दूध में मौजूद कैल्शियम फलों के एंजाइम्स को सोख लेता है और फलों से मिलने वाला पोषण आपके शरीर को नहीं प्राप्त हो पाता है।

मछली और दही

मछली के साथ दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है वहीं मछली की गर्म, दोनों को साथ खाने से आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक 

पिज्जा, बर्गर और छोले भटूरे के साथ कोल्ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। तला-भुना खाना एसिडिक होता है और  कोल्ड ड्रिंक भी एसिडिक होती है। एक गर्म होती है तो दूसरी ठंडी दोनों को साथ खाने से शरीर का तापमान बिगड़ सकता है।

About Post Author