Independence Day 2023:आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लंच में बनाएं तिरंगा राइस, ये है स्वादिष्ट और आसान रेसिपी

KNEWS DESK- आज पूरे देश भर में 77वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है| लोग तिरंगे की तरह कपड़े पहन रहे हैं लेकिन आप खाने में भी तिरंगा टाइप ही कुछ ट्राई कर सकते हैं| आज हम आपको बताएंगे तिरंगा राइस की रेसिपी, जो बिलकुल आसान है| साथ ही स्वाद से भरपूर है| चलिए बताते हैं आपको तिरंगा राइस रेसिपी…

तिरंगा राइस बनाने की सामग्री

2 कटोरी चावल, 1/2 कटोरी पालक का पेस्ट, 1/2 कटोरी गाजर का पेस्ट, 1 टीस्पून जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

तिरंगा राइस बनाने की रेसिपी 

आप सबसे पहले चावलों को पानी से अच्छी तरह धो लें| फिर इन्हें 10 मिनट के लिए पानी में डालकर भिगोकर रख दें| इसके बाद चावलों को कुकर में डालें और 1 गिलास पानी डालकर 2 सीटी आने तक पका लें| इसके बाद गैस बंद कर दें और सीटी अपने आप निकलने दें| पूरी तरह से कुकर की भाप निकल जाने के बाद चावलों को एक बाउल में निकालकर रख लें|

अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें| फिर इसमें उबले हुए चावल डालकर फ्राई कर लें| अब चावलों को तीन अलग-अलग कटोरी में निकाल लें| अब एक कटोरी के चावलों में गाजर का पेस्ट डालकर मिक्स कर दें, दूसरी कटोरी के चावलों में पालक का पेस्ट मिला दें| अब आपके हरे और केसरिया रंग के चावल तैयार हो जाएंगे| सफ़ेद तो चावल होते ही हैं| आपका तिरंगा राइस तैयार है| अब आप इसे अपनी इच्छानुसार डिजाइन के साथ इसका आनन्द लें|

About Post Author