वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं अखरोट , जानिये सही तरीका

Knews Desk :- आज की बदलती लाइफस्टाइल के चलते सभी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान  रहते हैं| जिसके लिए कई तरह की महंगी दवाइयां खाते हैं| फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता हैं लेकिन आप घरेलू नुस्खे अपना कर बिना सेहत को नुकसान पहुंचाये वजन घटा सकते है| बिना सेहत की चिंता के अखरोट से वजन कम कर सकते हैं |

अखरोट के फायदे :- 

 हम सभी को पता है कि हेल्दी रहने के लिए फल और सब्जियों  का सेवन कितना अहम है सब्जियों  के साथ-साथ मेवों का सेवन करना भी बहुत जरूरी है. क्योंकि मेवे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.इनमे से एक है अखरोट-अखरोट में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक और आयरन आदि. अखरोट दिल के स्वास्थ्य के लिए, मस्तिष्क के लिए,कैंसर के लिए और वजन कम करने में भी |

वजन घटाने में मदद:-

यह एक रोचक तथ्य है कि फैट और कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद अखरोट वजन घटाने में मदद कर सकता है। अखरोट भूख को नियंत्रित करता है। यह फाइबर युक्त होने के कारण फैट को कम करने में सहायक हो सकता है। इसलिए, वजन को कम करने में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।
वेट लॉस डाइट में अखरोट को भी शामिल कर सकते हैं| क्योंकि इसमें हेल्दी फैट होता है. अखरोट में फाइबर के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है|
अखरोट डाइजेशन को हेल्दी रखने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करता है. यह वजन या मोटापा घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का काम करता है| अखरोट खाने से आपको दिनभर एक्टिव रहने के लिए भरपूर एनर्जी भी मिलेगी
अखरोट को खाने का सही तरीका:-
  •  रात में कुछ अखरोट को भिगोकर रख देना है|
  •  सुबह खाली पेट  भीगे हुए अखरोट खाने से आपका वजन घटेगा |
  • अखरोट पाचन भी मजबूत बनाता है|

About Post Author