मानसून में चिपचिपे चेहरे से हैं परेशान तो इस तरीके से लगाएं मुल्तीनी मिट्टी, चिपचिपी स्किन से मिलेगा छुटकारा

KNEWS DESK- बारिश का मौसम चल रहा है| इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए| खासतौर पर ऑयली स्किन वाले लोग अपनी चिपचिपी स्किन से काफी परेशान रहते हैं| जिसके करण उन्हें मुंहासे, फुंसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है| ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है| इसलिए आज हम मुल्तानी मिट्टी को स्किन पर इस्तेमाल करने का सही तरीका आपको बताएंगे|

मुल्तीनी मिट्टी में मिलाएं गुलाब जल

आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें उसमें जरुरत के अनुसार गुलाब जल मिलाएं| दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें| अब फेस क्लीन करके इस मिश्रण को फेस पर लगाएं और 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें| आप हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक को स्किन पर लगाएं| इसे लगाने से आपको ऑयली स्किन से छुटकारा मिलेगा|

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं दही 

मुल्तानी मिट्टी और दही का मिश्रण लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है| आप दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाएं| अब फेस क्लीन करके इस मिश्रण को फेस पर लगाएं और 15-20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें| हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक को स्किन पर लगाएं|

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं चंदन पाउडर

ऑयली स्किन वाले लोगों को अपनी चिपचिपी स्किन के करण मुंहासे, फुंसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है| ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर को मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं| एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं| इसमें थोड़ा सा पानी या फिर गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं| इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार चेहरे पर जरुर लगाएं|

About Post Author