अगर आप भी इन चीजों को Veg समझकर खाते हैं तो, तुरंत हो जाएं सावधान; नॉन-वेजिटेरियन हैं ये फूड

अगर आप भी अगर पैकेट देख कर सामान खरीदते हैं और पैकेट पर लिखा देख कर इस बात की पुष्टि कर लेते हैं कि वो वेज है या नॉनवेज तो आप गलत भी हो सकते हैं। क्योंकि कभी -कभी पैकेट पर लिखे इंग्रिडिएंटस सही नही होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसै करे वेज और नॉनवेज की पहचान

मार्शमैलो है नॉन-वेज

बता दें कि मार्शमैलो (Marshmallow) बहुत सॉफ्ट होता है। इतना सॉफ्ट होता है  कि मुंह में रखते ही घुल जाता है और लोग इसे खूब पसंद करते हैं। वहीं पिछले कुछ सालों में मार्शमैलों की मांग काफी बढ़ गई है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक नॉन-वेड प्रोडक्ट है। मार्शमैलो को बनाने में पानी, चीनी और जिलेटिन का प्रयोग होता है। जिलेटिन शाकाहारी नहीं, बल्कि नॉन-वेज है।

 जेली है नॉन-वेज

टॉर्टिला नहीं होता है वेज

बता दें कि पिज्जा हट में या डोमिनोज में टॉर्टिला ब्रेड में मिलने वाला टैकोज नॉन-वेज होता है।  यह एक तरह की रोटी है जो मैक्सिको में बहुत ज्यादा फेमस है।  लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह एक नॉन-वेज फूड है।  दरअसल, टॉर्टिला को बनाने में लार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक एनिमल फैट होता है।

वेजिटेबल सूप हमेशा नहीं होता वेज

बता दें कि सर्दियों के दिनों में लोग अक्सर सूप पीते हैं। हालांकि वेजिटेबल सूप हमेशा वेज नहीं होता है। बहुत बार वेजिटेबल सूप को गाढ़ा करने के लिए चिकन ब्रोथ का प्रयोग किया जाता है। वहां सूप को बनाने में सॉस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें फिश ऑयल का प्रयोग क्या जाता  है। तो अगर आप कभी भी बाहर सूप पीएं तो पहले कंफर्म कर लें कि आपके सूप में किसी तरह का नॉन-वेज प्रोडक्ट तो नहीं डाला गया है।

ये भी पढ़ें-देश की राजधानी दिल्ली में बेटी के साथ हादसा, कंझावला कांड का मिला नया CCTV फुटेज

About Post Author