Happy New Year 2024: इस बार न्यू ईयर पार्टी में चुटकियों में मिलेगा हैंगओवर से छुटकारा, आजमाएं ये घरेलू उपाय

KNEWS DESK –  नए साल आने में अब कुछ दिन ही बचे हैं| लोग पहले ही पार्टी के लिए तैयारियों में लगे होंगे ताकि नए साल की शुरुआत को खास बना सकें| लेकिन कई लोग होते हैं जो नए साल को खास बनाना के लिए इतनी पी लेते हैं कि सुबह तक हैंगओवर जाता ही नहीं है| हैंगओवर का कारण शराब की अत्यधिक सेवन होता है| इसे दूर करना कभी-कभी एक बड़ी चुनौती बन जाता है| हैंगओवर के कारण, व्यक्ति को सिरदर्द, एसिडिटी, बेचैनी, थकान होने लगता है| अगर आप भी हर बार नए साल की पार्टी के बाद हैंगओवर से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए ये उपायों को अपनाएं|
happy new year 2024 eve celebration tips to get over from new year party  hangover utarne ke gharelu upay in hindi - न्यू ईयर पार्टी के हैंगओवर से छुटकारा  दिलाएंगे ये टिप्स,

पानी 

शराब पीने के बाद व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए| यह बेहतर होगा अगर आप मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ पानी पीए| शराब पीने के बाद व्यक्ति बार-बार पेशाब, उल्टी, थकान या पसीने के कारण सूखा फील कर सकता है| इस से बचने के लिए, शराब पीने से पहले और बाद में खुब सारा पानी पीएं| इसके बावजूद, अगर हैंगओवर अगले सुबह भी बना रहता है, तो फिर से पानी पीएं|

अदरक

हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए अदरक वाली चाय भी पी जा सकती है| इस उपाय का उपयोग करने के लिए चाय बनाते समय थोड़ा सा अदरक डाल सकते हैं| इस समस्या को नमक के साथ कच्चा अदरक खाकर भी दूर किया जा सकता है|

नारियल पानी

शराब का सेवन करने से शरीर में सूखापन होता है, इसे दूर करने के लिए नारियल पानी फायदेमंद हो सकता है| नारियल पानी में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा होती है, और साथ ही नारियल फैट-फ्री भी होता है| इसके साथ ही इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हैंगओवर भी आसानी से दूर हो जाता है|

नींबू पानी

नींबू पानी और साइट्रिक फलों का सेवन कर आप हैंगओवर से छूटकारा पा सकते हैं| हैंगओवर से राहत मिलती है और सिरदर्द से भी राहत मिलती है|

यह भी पढ़ें – काजोल ने नए अंदाज में दिखाई अपनी झलक, तस्वीर देख फैंस बोले- ‘हॉट विलेन’

About Post Author