7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी महसूस होती है थकान ?

KNEWS DESK– आपको भी सात से आठ घंटे की पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है सिर में दर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या भी रहती है अगर आप भी  इन लक्षणों से पीड़ित हैं तो हो सकता है कि आप फाइब्रोमायल्जिया की समस्या से पीड़ित हों। दरअसल, फ्राइब्रोमायल्यिजा एक तरह का विकार है जिसके कारण मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द रहता है और थकान महसूस होती है| मस्तिष्क व नींद संबंधित परेशानी हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में फाइब्रोमायल्जिया होने की संभावना अधिक रहती है। फाइब्रोमायल्जिया का कोई इलाज नहीं है पर इसे हम योग से नियंत्रित कर सकते है और राहत पा सकते हैं|

 

 

उत्तानासन- उत्तानासन के अभ्यास के दौरान सिर हृदय के नीचे आ जाता है,  इस कारण मस्तिष्क की ओर रक्त प्रवाह तेज होता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति अच्छे से होती है वहीं पीठ वाले भाग में खिंचाव आता है। इस आसन को करने से पीठ, हिप्स और टखनों के दर्द को कम किया जा सकता है। शरीर अच्छे से स्ट्रेच होता है और दिमाग शांत व तनाव दूर होता है। अनिद्रा व सिरदर्द की समस्या में भी राहत मिलती है।

सेतु बंधासन-  ब्रिज पोज थकावट और सुस्ती की समस्या खत्म करने के लिए ब्रिज पोज एक बेहतरीन आसान है। इसे कुल्हो, कमर और घुटनों की समस्या के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। यह मांसपेशियों को रिलेक्स करके बेहतर नींद लेने में मददगार है। हाथ जमीन पर रखते हुए कुछ देर सांस को रोका जाता है फिर सांस छोड़ते हुए पैरों को सीधा करके विश्राम स्थिति में आ जाते हैं और नींद पूरी होने में मदद करता है |

बालासन- बालासन  योगाभ्यास रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करने के साथ फ्लेक्सिबल बनाता है। ज्यादा कंफर्ट के लिए छाती या जांघों के नीचे तकिया रखें। अगर आपको पेट और पीठ से जुड़ी कोई समस्या है तो  बालासन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह पर ही यह योगाभ्यास करें। इससे दिमाग शांत होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है| दिन भर के तनाव को दूर करके यह आपके मन को शांति देता है और इससे आपको नींद जल्दी आती है|

About Post Author