Eid 2024: ईद पर दिखना चाहती हैं बेहद खूबसूरत तो हानिया आमिर की इन Dresses को करें फॉलो, दिखेंगी कमाल

KNEWS DESK- मुस्लिम समुदाय के लिए ईद- उल- फितर का त्योहार बहुत ही खास होता है| इस पर्व को पूरे दुनियाभर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है| बीते दिन रमजान अलविदा मनाया गया, जिसके बाद अब ईद को आने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं| इसलिए सब इस खास पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं| ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ईद स्पेशल ड्रेसेस, जो आपको बहुत पसंद आने वाली हैं|

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, जिनकी पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी तगड़ी फैंस फॉलोइंग है| लोग एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं| वहीं महिलाओं को एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेन्स काफी पसंद आता है|

अगर आप ईद- उल- फितर के त्योहार में हानिया आमिर के इस ड्रेस को कैरी करती हैं तो यक़ीनन आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे| आप एक्ट्रेस का ये ब्लैक कलर के ड्रेस वाला लुक कैरी कर सकती हैं|

यदि आप इस बार ईद में कुछ सिंपल लुक अपनाना चाहती हैं तो आप हानिया का ये येलो कलर का पाकिस्तानी सूट पहन सकती हैं| इस लुक में आप सिंपल और खूबसूरत दिखेंगी|

आप सरारा टाइप लुक भी आजमा सकती हैं| हानिया के ब्लू कलर के इस ड्रेस में आप बला की खूबसूरत लगेंगी| सिंपल कुर्ती और वर्किंग दुपट्टे के साथ घेरदार सरारा ईद के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा|

वहीं अगर आप इस ईद- उल- फितर में एकदम पाकिस्तानी लुक कैरी करने की सोच रही हैं तो आप हानिया के लैवेंडर कलर के इस पाकिस्तानी ड्रेस को चुन सकती हैं| इसमें आपको कम्फर्टेबल महसूस होगा और साथ ही आपका लुक भी शानदार दिखेगा|

About Post Author