बारिश के मजे को करें दोगुना… घर पर ही बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान

KNEWS DESK   भयानक तेज़  गर्मी के बाद बारिश ने मौसम को सुहाना बन दिया है।इसके साथ ही इस मौसम में  हर किसी को बाहर का टेस्टी और स्वादिस्ट खाने का मन करता है. लेकिन  बारिश के मौसम में जगह-जगह पर कीचड़ और गंदगी हर तरफ रहती है, जिसकी  वजह से बाहर का खाना स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता. ऐसे में आप घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर खा सकते हैं।अगर आपको और आपके घरवालों को भी तरह-तरह की चीजें खाने का शौक है तो आप बारिश के मौसम में कुछ अलग सी चीजें ट्राई कर सकते हैं। आज  हम आपको कुछ ऐसी ही डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसको आप चाय के साथ आसानी से बना सकते हैं|

मोमो

आजकल  बच्चों से लेकर बड़ों तक  मोमो खाना बेहद पसंद हैऔर इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं तो मोमो बनाते वक्त मैदा की बजाय आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं।इसके साथ ही हेल्थी सब्जियां भी अधिक मात्रा में इस्तेमाल कर सकती हैं| ये मोमो खाने से कोई नुक्सान भी नही होगा और बारिश के मौसम में गर्म मोमो खाने से मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।

पाव भाजी

ये एक ऐसी हेल्थी  डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। और इसमें सब्जियां अधिक इस्तेमाल कर सकती हैं अगर आप इसे ऑनलाइन मंगावएंगे तो पाव ठंडे हो जाएंगे। ऐसे में घर पर ही गर्म पावभाजी बनाकर अपने घर वालों को खिलाएं।

वड़ा पाव

महाराष्ट्र की मशहूर डिश जो कोने-कोने में पाई जाती हैं वो हैं वड़ा पाव ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।आप इसे घर पर  कम समय और आसानी से बना सकते हैं। बारिश में वड़ा पाव काफी टेस्टी लगता है|

पोटैटो फ्राई

ये दिखने काफी सिंपल लगते हैं |लेकिन खाने में पोटैटो फ्राई काफी ज्यादा अच्छी लगते हैं। ये बच्चों को तो काफी पसंद होती है। बारिश के मौसम में चाय के साथ पोटैटो फ्राई को चटनी के साथ जरूर बनाएं।

स्वीट कॉर्न मसाला

कॉर्न तो सेहत के लिए अच्छा  होता हैं |और इसमें थोड़े से मसाले डाल कर खाने से आपके मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। और साथ में आप बारिश के मजे भी ले पाएंगे।

आलू टिक्की

आलू या पोटैटो एक बहुमुखी सब्जी है जिसका उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों के लिए किया जा सकता है।तेज बरसात की वजह से आप बाहर जाकर तो टिक्की खा नहीं सकतीं। इसी के चलते आराम से घर पर आलू की कुरकुरी टिक्की बनाएं और घर वालों की तारीफ बटोरें।

 

About Post Author