Seema Haider Love Story:पाकिस्तानी डकैत ने अश्लील शब्द कहते हुए भारत को दी धमकी, कहा-”इज्जत प्यारी है तो सीमा को कर दो वापस”

KNEWS DESK : बीते दिनों में गदर एक प्रेम कथा फिल्म के जैसी ही एक घटना काफी चर्चित हो गई है कि पकिस्तान से सीमा हैदर नाम की एक महिला अपने चार बच्चों को लेकर हिन्दुस्तान आ गई है| पाकिस्तानी लोग उसे गद्दार करार दे रहे हैं|अब तो पाकिस्तानी डकैत धमकियां भी दे रहे हैं कि यदि सीमा वापस नहीं गई तो पाकिस्तान के मौजूद मंदिरों में हमला किया जाएगा और हिन्दुओं पर भी हमला किया जाएगा| पाकिस्तान के डकैत रानो शार के द्वारा काफी धमकी भरा और अश्लील शब्दों वाला वीडियो सामने आया है|

डकैत रानो शार ने वीडियो के जरिए खा कि  हमारी अपील है| हम कबीले वाले हैं| हमारी लड़की इधर से गई है| पाकिस्तान से इंडिया गई है| दिल्ली में गई है| ये बात समझ लो| अगर हमारी लड़की को वापस नहीं किया तो जहां जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे| इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो| हम बलोच कौम के हैं| पाकिस्तानी डकैत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| जिसमें वो अशलील शब्द भी कह रहा है|

सीमा हैदर के चार बच्चे हैं| सीमा को PUBG खेलते-खेलते नोएडा के एक गांव में रहने वाले सचिन से प्यार हो गया|उसके लिए सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर पकिस्तान से भागकर सचिन के पास आ गई है| जहां लोग दूर-दूर से सीमा हैदर को देखने के लिए सचिन के घर आ रहे हैं|पाकिस्तानी निवासी लोग सीमा की इस हरकत से काफी बोखलाए हुए हैं|सीमा ने कहा है कि वो गंगा नदी में स्नान करके हिंदू धर्म अपनाएगी| जिस पर पाकिस्तानी लोग काफी भड़के हुए हैं|

पाकिस्तानियों का कहना है कि जो पाकिस्तान की नहीं हुई वो भारत की क्या होगी| उन्होंने आगे कहा है, सीमा ने उन्हें भारत के सामने शर्मसार कर दिया है| कुछ पाकिस्तानियों का ये भी कहना है कि सीमा शुद्ध हिंदी बोल रही है तो वो पाकिस्तानी कैसे हो सकती है|

About Post Author