क्या आप भी खाना खाते समय चलाते हैं फोन तो हो जाएं सावधान, कई बिमारियों का हो जाएंगे शिकार

KNEWS DESK- आज के समय में फोन चलाने का खुमार लोगों में सिर चढ़कर बोल रहा है| बड़ों से लेकर बच्चे तक फोन के लिए पागल हो रहे हैं| यदि कोई बच्चों के हाथ से फोन ले ले तो वे पूरा घर सिर पर उठा लेते हैं| रोने गाने लगते हैं| सोते, उठते हर समय सब लोगों को आजकल बस फोन चाहिए लेकिन अगर आप खाना खाते समय फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बहुत असर पड़ने वाला है| चलिए आपको बताते हैं खाना खाते समय फोन चलाने से कौन-कौन सी समस्या होती हैं?

वजन बढ़ना 

यदि आप खाना खाते समय फोन चलाते हैं तो आपका पूरा ध्यान फोन पर ही लगा रहता है| इसकी वजह से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं| जिसके चलते  मोटापे की समस्या बढ़ सकती है| वजन बढ़ने से आप कई बीमारियों का शिकार बन सकते हैं|

पाचन सम्बन्धी समस्या 

यदि आप खाना खाते समय फोन चलाते हैं तो आपका पूरा ध्यान खाने में नहीं फोन पर ही रहता है| इस कारण आप ठीक से खाना नहीं चबाते हैं और खाना पच नहीं पाता है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं| पेट में दर्द और कब्ज जैसी बीमारियां भी घेर लेती हैं|

डायबिटीज का शिकार

 जो लोग खाना खाते समय मोबाइल फोन यूज करते हैं, उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता है| खाना खाने के दौरान फोन चलाने से खाना सही तरह से चबाया नहीं जाता  है,  जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है| ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का जैसी समस्या हो जाती है|

About Post Author