तनाव या डिप्रेशन से ऐसे पा सकते है मुक्ति

तनाव या डिप्रेशन एक मानसिक दोष है, इस अवस्था में व्यक्ति बहुत ज्यादा निराश या हताश हो जाता है। बुरी परिस्थिति आने पर उससे लड़ने की बजाय व्यक्ति हार मानने लगता है। इससे व्यक्ति के मानसिक सेहत पर विभिन्न प्रभाव पड़ते है। और साथ ही लंबे समय तक तनाव में रहने के कारण व्यक्ति के शारीरिक सेहत पे भी प्रभाव पड़ता है। जिसके चलते शरीर काफी बीमारियों के बीच आ जाता है। तनाव जैसी स्थिति से निकलना बहुत मुश्किल होता है, इसके लिए व्यक्ति को अंदर से मजबूत होना होता है। बहुत कम लोगों में एसी शक्ति होती है जिसमें वो हालात से समझोता करने के बजाय लड़ सके। इसके लिए सामाजिक गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत होती है और डॉक्टर की सलाह तो जरूर लें। वही तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स भी अपना सकते है।

पूरी नींद ले

डॉक्टर हमेशा कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते है, इससे कम नींद लेने से सेहत पर प्रभाव पड़ता है। इसीलिए कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद जरूर लें।  खास तौर पर तनाव से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है,इससे मस्तिष्क सही से काम करता है।

एक्सर्साइज़

मानसिक एवं शारीरिक तनाव को दूर करने के लिए रोजाना एक्सर्साइज़ करना बहुत जरूरी है। साथ ही योग भी तनाव के लिए बहुत फायदेमंद है। योग करने से मानसिक विकार में आराम मिलता हैं। इससे शरीर में एंडोफ़िर्न हार्मोन रिलीज होता है, जिसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है।

सुबह जल्दी उठना

डॉक्टर हमेशा सुबह जल्दी उठने और रात में जल्दी सोने की सलाह देते है। सूर्योदय से पहले आप बिस्तर छोड़ सकते है। इससे आपको ज्यादा समय मिलता है। आप सुबह 5 बजे उठकर अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। कहा जाता है की सफल तम व्यक्ति सुबह 5 बजे उठता है।  

हास्यात्मक विडिओ या मूवी

तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप कॉमेडी मूवी देख सकते है,नकारात्मक सोच से दूर रह सकते है। साथ ही पौष्टिक आहार लें । धूम्रपान और शराब आदि से दूर रहे, इससे सेहत पर बुरा असर पढ़ता है। तनाव ग्रस्त लोगों को इससे दूर रहना चाहिए और हमेशा डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए, उनकी सलाह का पालन करना होगा।

About Post Author