गर्मी में पेट्स की देखभाल भी जरूरी, ऐसे करें समर केयर टिप्स

पालतू जानवरों के लिए गर्मी बेहद मुश्किल मौसम होता है। अगर इसके लिए थोड़ी सी कोशिश की जाए तो इस मौसम में भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है। जरूरी है कि केवल अपनी ही नहीं बल्कि बढ़ती गर्मी में अपने पालतू जानवरों की भी देखभाल करें जैसे आप एक छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं। जानवरों को तेज गर्मी और उसके खतरों से बचाना जरूरी है। गर्मी में जहां पालतू जानवर बाहर पार्क जाकर मजे करना चाहते हैं वहीं बढ़ते तापमान में उनके स्वास्थ्य के लिए भी सावधानी रखनी जरूरी है।

लू के लक्षण

हीटवेव या लू लगने पर जानवर ज्यादा हांफते हैं, उनके दिल की गति बढ़ जाती है और लार ज्यादा आती है। ऐसे में उन्हें बाहर न रखें और घर के अंदर ठंडे और सूखी जगह पर आराम करने दें। उन्हें ताजा पानी दें।

कार में कभी न छोड़ें

जानवर को बंद कार में रखने से बचना चाहिए। इससे हीटस्ट्रोक और घुटन हो सकती है। तेज धूप से कार का तापमान चार गुना ज्यादा हो जाता है। अगर किसी कारण कार के अंदर कुछ मिनटों के लिए जानवर को छोड़ना हो तो साथ में एक पानी का कटोरा रखें।

हटाएं कीड़े

जानवरों का साफ रहना जरूरी है। उन्हें कीड़े जैसे टिक्स, पिस्सू और जूं से सुरक्षित रखें। गर्मियों में ये सबसे ज्यादा जानवरों पर चिपकते हैं। इसके लिए समय-समय पर जानवरों के फर को साफ करें।

पंजों को ठंडा रखें

गर्मियों में सड़क तेज गर्म हो सकती है। सड़क के किनारे बने फुटपाथ का भी तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में कुत्तों को बाहर घुमाने ले जाएं जो उनके पंजों को ठंडा रखने के लिए उन्हें जानवरों के मोजे या जूते पहनाएं।

नहलाएं

जानवरों को समय-समय पर नहलाते रहें। इससे वो साफ और ताजा महसूस करेंगे। उनकी बेसिक ग्रूमिंग करने के लिए फर को धोएं और उसे ब्रश करें। उनके नाखून काटें। अगर आपके पालतू जानवर के फर बढ़ गए हैं तो उन्हें भी काटें।

वजन करें कंट्रोल

कई पालतू जानवर सर्दियों के महीनों में कुछ किलो वजन बढ़ा लेते हैं। गर्मियों में उन्हें एक्सरसाइज जरूर करवाएं। अपने पालतू जानवरों को सुबह जल्दी या देर शाम टहलने के लिए ले जाएं।

सही खाना खिलाएं

गर्मी के दिनों में तरबूज जैसे ठंडे फल भी जानवरों को दें। इसके अलावा वो दही, चावल, छाछ भी खा सकते हैं। फलों में तरबूज, केला, संतरा, खीरा भी आपके पालतू जानवरों को गर्मी से बचाएगा। हालांकि आइसक्रीम और चॉकलेट बिल्कुल भी न दें।

About Post Author