क्यों उड़ जाती है प्यार में नींद और भूख? दिल टूटने पर जाने पर क्यों लगने लगता है बुरा

एक अलग एहसास है प्यार और जब किसी से प्यार होता है तो यही वजह है कि हमारे पेट में गुदगुदी होने लगती है। नींद उड़ जाती है और भूख-प्यास लगना भी बंद हो जाती है। जब दिल टूटता है तो सब कुछ बुरा लगने लगता है। हॉर्मोन के कारण ही सब कुछ होता है।

क्या हैं प्यार वाले हॉर्मोन?

किसी की तरफ जब हम अट्रैक्टिड फील करने लगते हैं तो हमारे शरीर में डोपामीन की मात्रा बढ़ने लगती है और दिल भी धक-धक इसी वजह से करने लगता है। वहीं जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो सेरेटोनिन हमे अच्छा महसूस कराता है। किसी के प्यार से छूने पर ऑक्सीटोसिन निकलने लगता है और ये दो लोगों के बीच में विश्वास कायम करने में बड़ी भूमिका निभाता है और फिर जब ब्रेकअप हो जाता है तो सिर्फ बुरे ख्याल मन में आते हैं क्योंकि तब ऑक्सीटोसिन और डोपामीन दोनों की ही मात्रा घटने लगती है। खुशी का एहसास कम हो जाता है और हम उदास महसूस करने लगते हैं। हॉर्मोन पर हमारी खुशी से लेकर गुस्से तक की वजह निर्भर करती है।

कितनी तरह के होते हैं हॉर्मोन 

हॉर्मोन कई तरह के होते हैं और सभी का काम शरीर में अलग-अलग होता है।

हाइट बढ़ाने के लिए – सोमेट्रोपीन

सेक्स हॉर्मोन महिलाओं में – एस्ट्रोजन

सेक्स हॉर्मोन पुरुषों में – टेस्टोस्टेरोन

नींद के लिए – डोपामीन और मेलाटॉनिन

इसके अलावा  हॉर्मोन पेनक्रिया, किडनी, टेस्टीज, ओवरी, थायमस, थायराइड और दिमाग में मौजूद पीनियल ग्लैंड से भी निकलते हैं। दिमाग में एक पिट्यूटरी ग्लैंड भी होता है जिसका काम शरीर में मौजूद सभी हॉर्मोन को रेगुलेट करने का होता है। कुल मिलाकर हॉर्मोन तन को मन से जोड़ने का काम करते हैं और यहीं वजह है कि प्यार तन और मन से होता है।

About Post Author