UPPSC निकालेगा 2600 पदों पर बम्पर भर्तियां, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

KNEWS DESK- यूपी में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बम्पर भर्तियां निकलने वाली है| उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC शुरू हो चुके अगस्त में कुल 7 तरह की भर्तियां निकालने जा रहा है| जिसके द्वारा 26000 पद भरे जाएंगे|

इन पदों पर होंगी भर्तियां

1: नर्स स्टाफ भर्ती के 2540 पदों पर भर्तियां की जाएंगी| इसके लिए अगस्त के दूसरे वीक में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है|

2: असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती के तहत 24 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी| इसका नोटिफिकेशन दूसरे वीक में जारी होने की सम्भावना है|

3: होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर भर्ती के 54 पदों को भरा जाएगा| इसका नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जा सकता है|

4: आयोग की तरफ से 27 पदों पर प्रोफेसर की भी भर्तियां की जाएंगी| जिसके लिए नोटिफिकेशन 15 अगस्त तक जारी किया जा सकता है|

5: स्टाफ नर्स आयुर्वेदा के भी 300 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी| इसका नोटिफिकेशन 20 अगस्त तक जारी होने की उम्मीद है|

6: असिस्टेंट केमिस्ट के 2 पदों को भरा जाएगा| इसका नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है|

जानकारी के अनुसार आयोग की तरफ से राज्य कृषि सेवा परीक्षा, अतिरिक्त निजी सचिव परीक्षा, समीक्षा अधिकारी परीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किए जाएंगे| इन भर्तियों के जारी होने से पहले उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे आयोग की  वेबसाइट पर जाकर एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें| ऐसा करने से समय पर उनका आवेदन हो जाएगा|

About Post Author