World Food Day 2023: विदेशी लोग भी चाव से खाते हैं पांच भारतीय स्वादिष्ट व्यंजन, देखें क्या-क्या है शामिल

KNEWS DESK- हर किसी के लिए खाना बहुत जरुरी होता है| खाने के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता| भरपूर भोजन हर व्‍यक्ति का मौलिक अधिकार है| पोषण युक्‍त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल 16 अक्‍टूबर यानी आज के दिन वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है|

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर यानि आज के दिन मनाया जाता है| इस मौके पर चलिए आपको कुछ देसी पकवानों के बारे में बताते हैं, जिसे विदेशी भी खाना पसंद करते हों| सबसे पहले बताते हैं वड़ा पाव के बारे में…

यह भी पढ़ें… World Food Day: क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड फूड डे, जानें इसके पीछे का मुख्य कारण
वड़ा पाव

वड़ा पाव एक स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड है जो खासतौर पर मुंबई और महाराष्ट्र में अत्यधिक प्रसिद्ध है| इसमें एक मसालेदार वड़ा या पकोड़ा होता है, जिसे पाव यानी बन के बीच में रखा जाता है और चटनी व अचार के साथ इसका आनंद लिया जाता है|

मुंबई स्टाइल चुरा वड़ा पाव | मधुरा की रेसिपी %पानी पुरी
पानी पुरी भारत का सबसे ज्यादा पसंद करने वाला फूड है| इसमें एक गोल कुरकुरे आटे का बना बाॅल होता है, जिसमें छोटा सा छेद करके आलू या मटर भरकर चटपटे या कई तरह के स्वाद वाले पानी को भरा जाता है| इसका स्वाद तीखा, मीठा या खट्टा होता है| कई विदेशी मेहमानों को पीएम मोदी ने गोलगप्पे खिलाएं हैं|

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन एक काफी मशहूर भारतीय मिठाई है, जिसको छोटे से लेकर कई बड़े उत्सवों में शामिल किया जाता है| इसका स्वाद मीठा, मुलायम और चाशनी से भरपूर होता है| इसे बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी काफी शौक से खाते हैं| साथ ही इसे विदेशी भी काफी शौक से खाना पसंद करते हैं|

स्ट्फ पराठा
स्टफ्ड पराठा अत्यधिक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है| लोग इसे सुबह के नाश्ते में खाना पसंद करते हैं| इसे आटे की रोटी में आलू, पनीर, दाल या सब्जियों का पेस्ट भरकर बनाते हैं, फिर इसे घी व तेल से सेंकते हैं| विदेश में रहने वाले लोग भी भारत आने पर नाश्ते में आलू या पनीर पराठा खाना पसंद करते हैं|

About Post Author