World Food Day: क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड फूड डे, जानें इसके पीछे का मुख्य कारण

KNEWS DESK- हर किसी के लिए खाना बहुत जरुरी होता है| खाने के बिना कोई भी जीवित नहीं रह सकता| भरपूर भोजन हर व्‍यक्ति का मौलिक अधिकार है| पोषण युक्‍त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल 16 अक्‍टूबर यानी आज के दिन वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है|

वर्ल्‍ड फूड डे बनाने का मुख्य कारण भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन तक पोषण युक्‍त भोजन के बारे में जानकारी पहुंचाना है| इसके अलावा लोगों को कैसे अच्‍छा और ऑर्गेनिक खाद्य उत्‍पादन करें, ये भी बताया जाता है| दुनियाभर के कई मानव संस्‍थाएं इस दिन लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं|

भूख है तो सब्र कर…: भुखमरी सूचकांक में नेपाल,पाकिस्तान,बांग्लादेश से भी  पीछे भारत | न्यूज़क्लिक

खाद्य और कृषि संगठन के सदस्‍यों ने इस दिन की शुरुआत की थी| आपको बता दें कि संगठन के 20वें महासम्‍मेलन में इस दिन के विषय में प्रस्‍ताव रखा गया था| सन् 1981 से ही इस दिन की शुरुआत हुई और हर साल ये मनाया जाने लगा| ये कई और ऑर्गेनाइजेशन जैसे इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्‍चरल डेवलपमेंट, वर्ल्‍ड फूड प्रोग्राम दुनियाभर में और भी लोगों को खाने के प्रति जागरुक करने का काम कर रही है|

दुनिया भर के 150 देशों में आज के दिन वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है| सन् 1945 में इसी दिन रोम में फूड एंड एग्रीकल्‍चर ऑर्गेनाइजेशन, एफएओ की स्‍थापना की गई थी| इस संगठन के तहत बदलती टेक्‍नोलॉजी के साथ कृषि, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और पोषक तत्‍व के विषय में जानकारी देना है, जिसके चलते पूरी दुनिया में खाद्य पदा‍र्थों की गुणवत्‍ता को बढ़ाई जा सके और मालन्‍यूट्रिशन से पीड़ित लोगों को पोषित किया जा स‍के| इसी के चलते साल 1979 में क्रांग्रेस ऑफ एफएओ ने वर्ल्‍ड फूड डे मनाने का ऐलान किया था|

About Post Author