तलाक के बाद फिर से रिलेशनशिप में आए बिल गेट्स, जानिए कौन है गर्लफ्रेंड

मशहूर उद्योगपति  माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि “बिल गेट्स पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। पाउला हर्ड Oracle के दिवगंत सह-सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी हैं।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार “67 साल के बिल गेट्स और 60 साल पाउला हर्ड करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं।”

बिल गेट्स और पाउला हर्ड के एक करीबी ने डेली मेल को बताया कि “दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और उनके सभी क्लोज फ्रेंड्स इस बारे में जानते हैं।” सूत्रों का यह भी कहना है कि “अब रिलेशनशिप में आए दोनों को करीब एक साल का समय हो गया है। पाउला को अभी तक सभी ‘मिस्ट्री विमेन’ कहते थे लेकिन अब यह कोई रहस्य नहीं है क्योंकि उनके सभी करीबी इस रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं।”

पाउला फिलांथ्रोपिस्ट के रूप में पहचानी जाती हैं। वह टेक एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर चुकी हैं लेकिन अब एक इवेंट प्लानर के रूप में काम कर रही हैं। बिल और पाउला के कुछ कॉमन फ्रेंड्स हैं। दोनों 23 सितंबर, 2022 को लंदन के O2 एरिना में लेवर कप में एक साथ देखे गए थे। हाल ही में, इस जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी स्पॉट किया गया था।

पाउला हर्ड ने साल 1990 में मार्क हर्ड से शादी की थी। मार्क का अक्टूबर 2019 में निधन हो गया। उन्हें कैंसर हो गया था। मार्क और पाउला की दो बेटियां हैं- कैथरीन औ कैली।

बिल गेट्स इससे पहले मेलिंडा गेट्स से तलाक के समय सुर्खियों में आए थे। एकबार उन्होंने यह स्वीकार किया था कि अगर वह समय को पलटने में सफल रहते हैं तो वह मेलिंडा के अलावा किसी और से शादी करन “पसंद नहीं करेंगे”। मेलिंडा से शादी को लेकर उन्होंने कहा था, “यह एक बेहतरीन शादी थी। मैंने इसे नहीं बदला होता। तुम्हें पता है, मैं किसी और से शादी करना नहीं चाहूंगा।”

About Post Author