दुनिया की सबसे पुरानी बिल्ली, रोज़ि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सत्यापन उपलब्धि होती है या नहीं!

KNEWS DESK- आज तक हमने ये तो ज़रूर सुना था कि एक इंसान 100 या ज़्यादा से ज़्यादा 115 साल की उम्र तक ज़िंदा रहा है। पर क्या आपने कभी दुनिया की सबसे पुरानी जीवित बिल्ली के बारे में सुना है ? जी हां सबसे पुराणी जीवित बिल्ली !
नॉरविक, इंग्लैंड की रहने वाली मिसिज लीला ब्रिसेट की पाली हुइ बिल्ली जिसका नाम रोज़ी है, अभी तक की सबसे पुराणी जीवित बिल्ली मानी गई है। उसका जन्म 1 जून, 1991 में हुआ था। माना जा रहा है की मानव जीवन के मुताबिक उसकी उम्र 140 वर्ष है। उसकी मालकिन लीला का कहना है कि उन्होंने रोज़ी को तब से पाला है जब से वो पैदा हुई थी। लीला के पास और भी पालतू पशु थे जो एक “परिपक्व वृध्दावस्ता” तक जिए, लेकिन रोज़ी उन सब से बच गई और उन्होंने हाल ही में रोज़ी का 32 वा जन्मदिन मनाया है। उसके जन्मदिन के लिए लीला ने अपनी बिल्ली के लिए एक रेड साल्मन का केक बनवाया था|

 

लेकिन अभी 2022 के रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया की सबसे पुराणी जीवित बिल्ली फ्लोस्सी है जिसकी उम्र अभी 27 वर्ष है। वो ओरपिंगटन, लंदन में रहती है। तो अभी देखना ये है की क्या रोज़ि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सत्यापन उपलब्धि होती है या नहीं।

लीला जो रोज़ी की मालकिन हैं उनका कहना ये है कि रोज़ी इन दिनों ज्यादातर “खाने और सोने” का आनंद लेती थी। उन्होंने ये भी बताया की वो फ्लोस्सी से केवल 7 साल छोटी थी तो वो उम्मीद कर रही है कि इस साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी रोज़ी को दुनिया की सबसे पुराणी जीवित बिल्ली का ख़िताब मिल जाए।

 

 

इसके अलावा ये भी मालूम चला है कि फ्लोस्सी से पहले दुनिया की पुराणी जीवित बिल्लियों की सूची में क्रीम पफ का नाम है। वो ऑस्टिन, टेक्सास के रहने वाले जेम्स पैरी की मिक्स्ड तब्बी डोमेस्टिक बिल्ली थी। उसका जन्म 3 अगस्त 1967 में हुआ था और उसके पास ये खिताब दिसंबर 2005 तक रहा था। जब वो मरी थी उसकी उम्र 38 साल 3 दिन थी। उससे उस समय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक पुराणी संस्करण में पुराणी बिल्ली के रूप में भी चित्रित किया गया था।

About Post Author