साल 2024 की सबसे ताकतवर मिलिट्री की सूची आई सामने, जानें किस देश की है सबसे ताकतवर मिलिट्री…

KNEWS DESK- दुनिया भर के देशों की मिलिट्री ताकत के अनुसार रैंकिंग तय करने वाली संस्था Global Firepower ने इस साल की नई लिस्ट जारी कर दी है। ग्लोबल फायरपावर ने इस लिस्ट में 60 अलग-अलग बिंदुओं पर ध्यान दिया है जिसमें सैनिकों की संख्या, मिलिट्री इक्विपमेंट, आर्थिक स्थिरता, जियोग्राफिक लोकेशन शामिल हैं। इस लिस्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है जिसमें यह तय हो गया है कि अमेरिकी मिलिट्री दुनिया की सबसे ताकतवर है। अब इस लिस्ट में भारत कौन से नंबर पर है ये भी आपको बताते हैं-

Global Firepower Military Strength index

सबसे ज्यादा ताकत वाले 10 देश हैं-

1. अमेरिका
2. रूस
3. चीन
4. भारत
5. दक्षिण कोरिया
6. यूनाइटेड किंगडन
7. जापान
8. तुर्किए
9. पाकिस्तान
10. इटली

Global Firepower Military Strength index

सबसे कम ताकत वाले 10 देश हैं-

1. भूटान
2. माल्दोवा
3. सूरीनाम
4. सोमालिया
5. बेनिन
6. लाइबेरिया
7. बेलीज
8. सियेरा लियोन
9. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
10. आइसलैंड

Global Firepower Military Strength index

India के पास 51 लाख जवान… 

मिलिट्री के लिए मौजूद मैनपावर- 65.76 करोड़ से ज्यादा, सर्विस के लिए फिट- 51.90 करोड़ से ज्यादा, कुल सैन्य कर्मी- 51.37 लाख से ज्यादा, सक्रिय सैन्य क्षमता- 14.55 लाख से ज्यादा, पैरामिलिट्री में 25.27 लाख, रिजर्व पर्सनल 11.55 लाख, वायुसेना में 3.10 लाख से ज्यादा, थल सेना में 21.97 लाख और नौसेना में 1.42 लाख।

भारत के पास 606 फाइटर्स हैं. इनमें 130 अटैक फाइटर जेट हैं। 264 ट्रांसपोर्ट विमान हैं. 351 ट्रेनर्स हैं। 70 स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट हैं। 6 टैंकर्स फ्लीट है. 869 हेलिकॉप्टर्स हैं। 40अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं। थल सेना के पास 4614 टैंक्स हैं। 1.51 लाख से ज्यादा गाड़ियां हैं। 140 सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलरी है। 3243 टोड आर्टिलरी है। 702 MLRS रॉकेट आर्टिलरी है।

भारतीय नौसेना के पास दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं. 12 डेस्ट्रॉयर्स हैं. 12 फ्रिगेट है। 18 कॉर्वेट हैं 18 पनडुब्बियां हैं. 137 पेट्रोल वेसल है।

ये भी पढ़ें-   ‘राम मंदिर में दलाई लामा को बुलाया जा रहा, लेकिन शंकराचार्य को नहीं…’, प्राण प्रतिष्ठा पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

About Post Author