कैटरीना-विजय की मेरी क्रिसमस का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल,15 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

KNEWS DESK – कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेरी क्रिसमस 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है| फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीद थी| लोग लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे| मेरी क्रिसमस को क्रिटिक के साथ ऑडियन्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं| फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है| इस फिल्म को 15 करोड़ का कलेक्शन करना भी मुश्किल हो रहा है| आपको फिल्म का कलेक्शन बताते हैं|

Trailer Review Of Merry Christmas Starring Katrina Kaif Vijay Sethupathi

कैटरीना-विजय की मेरी क्रिसमस 

12 जनवरी को बॉलीवुड फिल्म मेरी क्रिसमस के साथ कई साउथ की फिल्में भी रिलीज हुई हैं| इन साउथ की फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्म को पछाड़ दिया है| ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं| फिर वो महेश बाबू की गुंटूर कारम हो या तेजा सज्जा की हनु मान| ये फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए एक दम तैयार हैं|

मेरी क्रिसमस के 6 दिन का कलेक्शन 

साउथ की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है जिसकी वजह से मेरी क्रिसमस पीछे रह गई है| रिपोर्ट के मुताबिक मेरी क्रिसमस से छठे दिन 1.15 करोड़ का बिजनेस किया है| मेरी क्रिसमस ने पहले दिन 2.45 करोड़, दूसरे दिन 3.45 करोड़, तीसरे दिन 3.83 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़ और पांचवें दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था| जिसके बाद टोटल कलेक्शन 13.83 करोड़ हो गया है|फिल्म अभी 15 करोड़ से दूर है| हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड पर ये फिल्म 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी|

श्रीराम राघवन ने किया डायरेक्ट 

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनीं मेरी क्रिसमस एक मर्डर मिस्ट्री है| फिल्म में कैटरीना और विजय के साथ संजय कपूर, टीनू आनंद, विनय पाठक अहम किरदार निभाते नजर आए हैं| फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो है|

यह भी पढ़ें – साल 2024 की सबसे ताकतवर मिलिट्री की सूची आई सामने, जानें किस देश की है सबसे ताकतवर मिलिट्री…

About Post Author