यूक्रेन की सीमा के पास बेलारूस पहुंचा रूसी परमाणु हथियार

KNEWS DESK…. रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग 1 वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन अगर मामले की बात करें तो बिल्कुल पहले जैसे ही बने हुए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन अब युद्ध को समाप्त करने के मन में दिख रहे हैं। रूसी राष्टपति पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से युद्ध के बीच  अमेरिका व उसके सहयोगी देशों ने धमकी दी थी। उसी के जवाब में हमने भी परमाणु हथियार बेलारूस में तैनाती कर दी है। बेलारूस जोकि यूक्रेन के सीमा पर लगता है। जिसके चलते अब यूक्रन पर परमाणु हमले का खतरा मंडरा है।

दरअसल आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 25 मार्च को परमाणु हथियारों के तैनाती की घोषणा की थी। व्लादिमीर पुतिन ने अपने घोषणा के तकरीबन 3 बाद ही बेलारूस में पहला परमाणु हथियार तैनात किया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को सेंन पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा कि पहला परमाणु हथियार बेलारूस के क्षेत्र में पहुंचाया जा चुका है।  लेकिन यह सिर्फ एक पहला भाग है। अगर कोई परिणाम नहीं निकला तब साल के अंत तक हम परमाणु हथियारों में और भी इजाफा कर सकते है।

जानकारी के लिए बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर ने मार्च में इसकी घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि रूस हथियारों पर नियंत्रण रखते हुए अपने अप्रसार दायित्वों को पूरा करेगा। मंच पर परमाणु हथियारों के संभावित उपयोग के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रपति  पुतिन ने कहा कि यह तभी होगा जब रूसी राज्य के अस्तित्व को कोई खतरा महसूस होगा। फिलहाल अभी कोई ऐसी आवश्यकता नहीं दिखाई दे रही है।

About Post Author