चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर रूस के राष्ट्रपति समेत देश की मीडिया ने भारत के लिए कहा कुछ ऐसा

KNEWS DESK… भारत के लिए कल यानी 23 अगस्त का दिन अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था. जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साॅफ्ट लैंडिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के साॅफ्ट लैंडिंग करते ही भारत के लोग बड़ी ही खुशी के साथ झूम उठे. तो वहीं पर दूसरी तरफ दुनिया ने भी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का लोहा माना है. तो वहीं पर रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरे देश वासियों को बधाई दी है.

दरअसल आपको बता दें कि जहां एक तरफ पूरे देश में चंद्रयान -3 की साॅफ्ट लैंडिंग के बाद खुशी की  लहर दौड़ पड़ी तो वहीं पर भारत ने भी पूरी दुनिया को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का लोहा मनवा लिया है. क्योंकि इसकी सफलता से कुछ दिनों पहले  ही रूस का लूना-25 चंद्रमा की सतह पर टकराने की वजह से क्रैश हो गया था. वहीं दूसरी तरफ भारत उसी काम में सफल रहा है. दुनिया के कई देशों के साथ- साथ रूस भी भारत की तारीफ करते हुए बधाई दे रहा है. रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने एक बयचान जारी करते हुए कहा कि सफलता के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के समस्त देशवासिंयों को बधाई दी है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी राॅसकाॅसमाॅस ने भी ISRO  को बधाई दी है तो वहीं पर रूसी मीडिया में भी चंद्रयान-3 की अधिक कवरेज देखने को मिल रही है.

जानकारी के लिए बता दें कि रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS ने लिखा है कि भारत के हालिया मून मिशन से साबित होता है कि चांद दुनिया के अंतिरक्ष विज्ञान का केंद्र बन गया है. एजेंसी ने लिखा है कि चंद्रयान-3 भारत का तीसरा मून मिशन है. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है. कॉस्मोनॉटिक्स इतिहासकार अलेक्जेंडर जेलेज्न्याकोव के हवाले से TASS ने लिखा कि चांद की सतह पर भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है. कि आज के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का पहला लक्ष्य पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना है.

बता दें कि रूसी एक्सपर्ट के हवाले से TASS लिखता है, ‘हमने पृथ्वी की नजदीकी कक्षा में अच्छी तरह से महारत हासिल कर ली है और अब अपने क्षेत्र का विस्तार कर हम चांद के बारे में अधिक खोज करना चाहते हैं.’  भारत अब बड़े मून पावर्स की कतार में शामिल हो गया है. भारत का मून मिशन चांद की सतह पर जो खोज करेगा, उससे चंद्रमा को लेकर सामान्य जानकारी में दुनिया को योगदान मिलेगा.

रूसी न्यूज एजेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बधाई संदेश भी प्रकाशित किया है जिसमें रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से जारी एक बयान में भारत को बधाई दी गई है. क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने चंद्रमा पर दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. बयान में पुतिन के हवाले से लिखा गया, ‘दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की मैं हार्दिक बधाई देता हूं. यह अंतरिक्ष खोजों में एक लंबी प्रगति है और निश्चित रूप से,  विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का प्रमाण है.’ पुतिन ने इसरो के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी है. भारत में रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा कि यह भारत के लिए ऐतिहासिक जीत है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह एक ऐतिहासिक जीत है. भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बिना किसी गलती के उतर चुका है. अंतरिक्ष खोजों को लेकर मनुष्यों की जिज्ञासा ने एक बड़ी छलांग लगाई है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे प्रतिभाशाली लोगों को बधाई!’

About Post Author