पीएम मोदी भारत आते ही ISRO वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात, कहा-“ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन हो जाता है धन्य”

KNEWS DESK- दक्षिण अफ्रीका से वापस आते ही PM मोदी बेंगलुरू जाकर ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार,  बीते बुधवार को ही PM ने ISRO प्रमुख से वादा किया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ISRO ने 23 अगस्त को तब इतिहास रच दिया जब उसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई है। जिसके बाद PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ISRO वैज्ञानिकों समेत सभी देशवासियों को परिवारजन कह कर संबोधित किया है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है “कि यह पल अविस्मरणीय अभूतपूर्व व विकसित भारत के शंखनाद का है। ISRO ने बीते बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम व रोवर प्रज्ञान से लैस LM की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफल हो गए है। PM ने इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है।”

“जीत के चंद्र पथ पर चलने का क्षण”

PM ने आगे कहा कि ‘यह पल अविस्मरणीय है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है। यह क्षण नए भारत के जयघोष का है। यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है। यह क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सार्म्थय का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नये विश्वास, नई चेतना का है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दक्षिण अफ्रीक ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए गए हुए है। ब्रिक्स विश्व के 5 सबसे बड़े विकासशील देशों का हिस्सा है। जो वैश्विक आबादी के 41 फीसदी वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 24 फीसदी व वैश्विक व्यापार के 16 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।

About Post Author