चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने जताई खुशी, पूरे भारत में बना जश्न का माहौल

KNEWS DESK- चंद्रयान-3 के द्वारा कल यानी 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल साॅफ्ट लैंडिंग हुई और भारत अब एक ऐतिहासिक देश बन गया है| चंद्रयान-3 की सफल साॅफ्ट लैंडिंग पर काफी लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं| कई बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी सबके सामने रख रही हैं| पूरे भारत में जश्न का माहौल बना हुआ है| इसी दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी|

साउथ एक्टर रजनीकान्त ने ट्विट के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा-जबकि अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियां आश्चर्यचकित होकर देख रही हैं, भारत ने इस विशाल उपलब्धि से दुनिया को चौंका दिया है| पहली बार, हमारे देश ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान 3 को उतारकर अपनी गौरवपूर्ण पहचान पर मुहर लगाई! हमारी @ISRO टीम को मेरी हार्दिक बधाई| आपने हमें गौरवान्वित किया है!!

अभिनेता मोहनलाल को एक्टर होने के साथ-साथ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं| उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- और आखिरकार, दक्षिणी ध्रुव मानव जाति के लिए खुल गया! #चंद्रयान3 को चंद्रमा पर इतिहास छूने के लिए @isro के प्रत्येक वैज्ञानिक, तकनीशियन और स्टाफ सदस्य को दक्षिणी ध्रुव तक जाने के लिए बधाई! यहां जिज्ञासा, दृढ़ता और नवीनता है, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है! जय हिंद! #IndiaOnTheMoon

फिल्म अभिनेता आर माधवन, जो अपनी एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों में बस गए| उन्होंने लिखा, यह सिर्फ मेरे लिए, इसरो वैज्ञानिकों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है| ISRO को बधाई| मैं आज बड़बड़ा रहा होता लेकिन क्या उपलब्धि है मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं और जैसा कि हर किसी को होना चाहिए| भारत सीमित बजट और संसाधनों के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में कामयाब रहा है| उन्होंने टीम इसरो के लिए लिखा, इस तरह इतिहास का हिस्सा बनना और उस क्षण का गवाह बनना जब चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह को छुआ, इसरो वैज्ञानिकों को सलाम|

KGF स्टार यश ने लिखा, कोशिश करने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है! चंद्रयान 3 के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार सफल लैंडिंग के लिए @isro को बधाई| आपने इतिहास रचा है और भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में सबसे आगे रखा है, सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है और पीढ़ियों को सितारों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया है|

ऐसे ही कई सारे बड़े सेलेब्स ने चंद्रयान-3 की सफल साॅफ्ट लैंडिंग पर आपनी-अपनी खुशी जाहिर की|

About Post Author