अंजू बनी फातिमा पर मेहरबान पाकिस्तान,1.25 करोड़ की प्रॉपर्टी गिफ्ट,5 जॉब का ऑफर

KNEWS DESK… राजस्थान से अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से मिलने गई दो बच्चों की मां अंजू इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अंजू को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि अंजू ने 25 जुलाई को इस्लाम धर्म अपनाकर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। अंजू को 24 घंटे में क़रीब सवा करोड़ की संपत्ति गिफ्ट की जा चुकी हैं।

आपको बता दें कि भारत से गई अंजू पर पाकिस्तान मेहरबान बना हुआ है। भारत से पाकिस्तानी अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अंजू को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम फातिमा रख लिया है। अंजू की शादी अरविंद से हुई थी। दोनों राजस्थान में रहते थे। अंजू और अरविंद की 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। अंजू और नसरुल्लाह  का एक वीडियो शनिवार को भारतीय सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सामने आया है। जिसमें जोड़े को एक रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी के साथ दिखाया गया है। वीडियो में पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी को यह बताते हुए सुना जा सकता है कि वह जोड़े से क्यों मिलने जा रहे थे। उन्होंने नसरुल्ला और अंजू को 10 मरला आवासीय भूखंड 50 हजार पाकिस्तानी रुपये नकद और अन्य कीमती सामान गिफ्ट किया है।

अंजू को दिए गए 2 सुरक्षाकर्मी

मिली जानकारी के अनुसार अंजू को जॉब के लिए पाकिस्तान की 5 कंपनियों ने ऑफर दिए है। इसके साथ ही अंजू और नसरुल्लाह आज  PC कर सकते हैं। अंजू PC में पाकिस्तान की नागरिकता की मांग कर सकती हैं. साथ ही पाकिस्तान सरकार से अपने बच्चे भी भारत से दिलाने की मांग कर सकती हैं। अंजू को पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रॉपेगैंडा फैलाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।  साथ ही अंजू का फ़ोन ISI के DSP के पास हैं। अंजू को 2  सुरक्षाकर्मी दिये गये है।

 

About Post Author