परमाणु हमले की रूस के विदेश मंत्री ने धमकी, कहा- तीसरा वर्ल्ड वॉर काफी विनाशकारी होगा

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस की काफी आलोचना हो रही है, जिसके साथ ही रूस पर लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गये हैं। इसपर रूस ने कहा कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को मालूम है कि प्रतिबंधों का नतीजा क्या होगा।

उन्होंने कहा की, रूस ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी है, जिसमे रूस ने परमाणु युद्ध छेड़ने की बात कही है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि, अगर परमाणु हथियारों के अगर परमाणु हथियारों इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध छेड़ा गया तो यह विनाशकारी होगा।

अल जजीरा की खबर के मुताबिक-

समाचार चैनल अल जजीरा से यूक्रेन पर बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा, मॉस्को कीव के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयारी कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी पक्ष वाशिंगटन के इशारे पर अपने पैर पीछे खींच रहा है। लावरोव ने कहा, ‘हम दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन यूक्रेन का पक्ष अमेरिका के आदेश पर टालमटोल कर रहा है.’

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने वार्ता की दी जानकारी-

इस सब के बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बुधवार की देर शाम वार्ता स्थल पर यूक्रेन के वार्ताकारों का इंतजार करेगा. पेसकोव ने पहले पुष्टि की थी कि राष्ट्रपति के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की यूक्रेन के साथ रूस की वार्ता में मुख्य रूसी वार्ताकार बने हुए हैं।

About Post Author