चीनी के बजाय गुड़ खाकर होता है शुगर लेवल कंट्रोल? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई, क्यों होता है डायबिटीज…?

KNEWS DESK- डायबिटीज की बीमारी लगातार बढ़ती चली जा रही है| इससे बचने के लिए लोग कई तरह का नुस्खा आजमाते हैं| कुछ लोग मीठा खाना बिल्कुल ही कम कर देते हैं| कहा तो ये जाता है कि यदि शुगर की बीमारी में आप चीनी की बजाय गुड़ खाएंगे तो उससे आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि पहले जो गुड़ आता था वो प्योर होता था, अब जो गुड़ आता है वो चीनी से भी ज्यादा घातक होता है|

डायबिटीज क्यों होता है?

आजकल लोग सही डाइट का इस्तेमाल नहीं करते हैं| जिसके कारण सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि आने वाले समय में और खतरनाक बिमारी हो सकती है| इसलिए आप खाने में विटामिन, मिनरल और जरूरी पोषक तत्वों को जरुर शामिल करें|

बेकार रूटीन के चलते भी आप डायबिटीज जैसी बिमारी शिकार बन जाते हैं|क्योंकि अब किसी का भी सोने, जागने का कोई निश्चित समय ही नहीं है, जिस कारण लोग वर्कआउट भी नहीं कर पाते हैं और इस बिमारी की चपेट में आ जाते हैं|

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में कफ की समस्या ज्यादा है तो मानों वो भी शुगर जैसी बिमारी का शिकार है| इसलिए ही समय रहते इसका इलाज जरुर कराएं|

डायबिटीज जैसी बिमारी लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण भी होती है| इसलिए जितना ज्यादा हो सके प्रदूषण से बचने की कोशिश करें|

About Post Author