चाय में मिला दिए ये मसाले तो बीमारियाँ हो जायेंगी छू मंतर

LIFESTYLE  DESK : अधिकतर लोगों को चाय बहुत पसंद होती है| लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चाय पीना बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं| आमतौर पर लोग ऐसे हैं, जो चाय के शौकीन होते हैं|चाय का सेवन करना अच्छी आदत है| चाय पीने से हमारी दिनभर की थकान उतर जाती है|लेकिन चाय सिर्फ हमारी थकान ही नहीं उतारती, बल्कि चाय में कुछ चीजों को शामिल कर दिया जाए|तो चाय हमारे शरीर के लिए किसी हेल्थ टॉनिक से कम नहीं होगी| आमतौर पर सभी लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है|तो आज हम आपको चाय से सम्बंधित ही कुछ ख़ास जानकारी देने वाले हैं|जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होगा|

कुछ लोगों को चाय पीने की आदत पड़ जाती है|और वे सुबह खाली पेट से लेकर दिन में भी कई बार चाय पी जाते हैं|और यहां तक कि रात को सोने से पहले भी चाय पीना पसंद करते हैं|आपको बता दें कि इतनी बार चाय पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है|हालांकि कुछ चीजें डालकर चाय को हेल्दी बनाया जा सकता है|यदि आप हेल्दी चाय पीना पसंद करते हैं| तो आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानना चाहिए| जो आपकी चाय को हेल्दी बना सकती हैं| चलिए बताते हैं, चाय को हेल्दी बनाने वाली चीजों के बारे में-

चाय को हेल्दी बनाने वाली चीजें 

1 – दालचीनी : आपने अबतक दालचीनी को सिर्फ एक मसाले के तौर पर ही इस्तेमाल किया है|लेकिन दालचीनी को अगर चाय में मिलाकर पिया जाय तो डायबिटिक मरीजों के लिए अच्छा एंटी-डायबिटिक से भरपूर दालचीनी ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है|लेकिन दालचीनी का उपयोग बहुत ही सीमित मात्रा में करना चाहिए|दालचीनी को चाय में डालकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है|

2 – अदरक : अदरक की चाय वेट कंट्रोल रखने में मदद करती है| वायरस और बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है| जिससे मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं| अदरक की चाय पीने से डायजेशन मजबूत रहता है| जिससे पेट में भारीपन और पेट फूलने जैसी समस्या कंट्रोल होती है|किडनी संबंधी  समस्याओं से  बचाने में अदरक की चाय काफी फायदेमंद होती है|

3 – हरी इलायची : इलायची की चाय पीने से हम गले में खराश जैसी समस्या से बच सकते हैं|और हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है| चाय में इलायची डालने से चाय का स्वाद बढ़ता है| और चाय में काफी अच्छी खुसबू आती है|इलायची में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स व कैंसर फाइटिंग गुण पाए जाते हैं|

About Post Author