कहीं ये 6 आदतें कर न दें आपकी किडनी को ख़राब, इस वर्ल्ड किडनी डे छोड़ें इन ख़राब आदतों को

HEALTH DESK, हर साल 9 मार्च को  वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है|शरीर के कई कार्य इस पर निर्भर करते हैं. किडनी शरीर से एक्स्ट्रा लिक्विड, अपशिष्ट और विषाक्त चीजों को निकालने में सहायता करते हैं| खनिजों को अवशोषित करने में मदद करने के लिए एसिड को भी खत्म करते हैं| Unhealthy Kidney बॉडी के टिश्यू, सेल्स, न्यूरॉन्स आदि के खराब होने का कारण बन सकती है जिससे शरीर की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं| हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत सी ऐसी चीजें करते हैं जो हमारी किडनी के लिए हानिकारक हो सकती हैं| लाइफस्टाइल की 6 सामान्य आदतें हैं जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा रही हैं| इन्हें हमे तुरंत बदल देना चाहिए-

  • बहुत अधिक नमक का सेवन

डाइट में सोडियम की मात्रा बढ़ने से शरीर मेंकॉम्प्लिकेशन पैदा हो सकती हैं| खासतौर पर अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो ज्यादा नमक का सेवन किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है| बेहतर है कि ताजे फल और सब्जियों का चुनाव करें और सोडियम लेवल पर नजर रखें|

  • अनहेल्दी फूड चॉइस

इन दिनों रेडी टू मेक, पैक्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड की काफी डिमांड है| हालांकि, वे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं| अक्सर ऐसे फूड्स फास्फोरस लेवल से भरे होते हैं और किडनी के लिए और हानिकारक हो सकते हैं|

  • फिजिकल एक्टिविटी न करना

क्या आप दिन में ज्यादातर घंटे बैठे रहते हैं? अब यह एक प्रमुख कारण है जो हमारी किडनियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है| अक्सर काम की वजह से हम फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं|

  • बहुत ज्यादा शराब

अति किसी भी चीज की बुरी होती है| बहुत ज्यादा शराब का सेवन आपकी किडनी पर भारी असर पड़ने वाला है| बहुत अधिक शराब किडनी के कामकाज को प्रभावित करती है|

  • शुगर का सेवन

अगर आप मीठे के शौकीन हैं, तो अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें| बहुत अधिक चीनी से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है जो आगे चलकर किडनी पर हानिकारक प्रभाव डालता है|

  • बिना सलाह के दवाओं का सेवन करना

अगर आप सिरदर्द या पीठ दर्द के लिए बार-बार बहुत अधिक गोलियां लेते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें| दवा के लिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेने जरूरी है|

About Post Author