बारिश के मौसम में बढ़ाएं इम्युनिटी, करें इन चीजों का सेवन

KNEWS DESK- भीषण गर्मी के बाद आने वाला बरसात का मौसम लोगों के दिलों को भाता है लेकिन इस मौसम का आनंद लेने के साथ-साथ अपनी सेहत का खास ख्याल रखना भी बहुत जरुरी है| इस मौसम में संक्रामक रोगों का खतरा भी बना रहता है| बरसात के मौसम में बदलाव के साथ इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है जिससे वायरल और इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है| ऐसे में आप अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ घरेलू चीजों को अपने रोज रूटीन में लाएंगे तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप स्वास्थ्य ठीक रहेगा|

तुलसी : तुलसी में मौजूद आयुर्वेदिक गुण तो सभी को पता हैं| इसमें पाए जाने वाले गुण आपको कई प्रकार की बिमारियों से बचा सकते हैं| तुलसी पत्ते में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक और आयरन पाए जाते हैं, जो बहुत ज्यादा म्यूकस बनने की समस्या और सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है| आप इसके पत्तों को खा भी सकते हैं या तो तुलसी की चाय का सेवन भी कर सकते हैं|

अदरक: अदरक जिंजरोल्स, पैराडोल्स, सेस्क्यूटरपेन्स, शोगाओल्स और जिंजरोन से भरपूर होता है, इन सभी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं| सबसे ज्यादा यह सर्दी और जुखाम में मददगार साबित होता है|

काली मिर्च: काली मिर्च औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीओबेसिटी और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।

करी पत्ता: बरसात के मौसम में होने वाले इंफेक्शन से बचने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं| करी पत्ता में एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल जैसे अनेक गुण पाए जाते हैं|

नींबू: नींबू में विटामिन c की भरपूर मात्रा पाई जाती है| बारिश के मौसम में अगर नींबू जैसे खट्टे फल खाएं जाए तो इम्युनिटी मजबूत रहेगी और आप हेल्दी रहोगे|

About Post Author