आई फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका, जानें जानकारी

KNEWS DESK- इन दिनों हर कोई आई फ्लू की चपेट में आ रहा है| जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| इसमें आखों में सुजन, दर्द और आंखें लाल जैसे लक्षण दिख रहे हैं| इसकी चपेट में आए लोगों की आंखों से लगातार पानी बह रहा है और आखों में जलन, दर्द महसूस हो रहा है| बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| चलिए आपको आई फ्लू से बचने का तरीका बताते हैं|

आई फ्लू से बचने के लिए बरतें सावधानी 

♦ यदि आपके आस पास या फिर घर में किसी को आई इंफेक्शन है तो आप उससे दूरी बना लें क्योंकि टच में  रहने से यह इंफेक्शन जल्दी आपको घेरे में ले सकता है|

♦ आप आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति की चीजों से दूर रहें| ऐसा न करने पर आप इसकी चपेट में आ सकते हैं|

♦ यदि आप आई फ्लू रोगी हैं तो आप धूप से बचें| यदि बाहर निकलना है तो धूप वाला चश्मा लगाकर निकलें| आप कुछ भी टच करें तो फौरन हाथ धोएं और लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें|

आई फ्लू से बचने के घरेलू उपाय

♦ यदि आप आई फ्लू के शिकार हैं तो फिर गर्म कपड़े से सिकाई करें| एक बाउल में गरम पानी लें उसमें साफ सूती कपड़े को भिगोकर आखों की सफाई करें इससे आपको आराम मिलेगा|

♦ आप ठंडे पानी से भी सिकाई कर सकते हैं| इससे आई इंफेक्शन के लक्षण कम हो सकते हैं| एक कपड़े को ठंडे पानी में भिगोएं फिर धीरे-धीरे अपनी आंखों पर लगाएं|आप डायरेक्ट बर्फ आंख में ना लगाएं|

About Post Author