सीएम नायब सिंह सैनी की नई कैबिनेट में मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

KNEWS DESK – हरियाणा की सरकार में फेरबदल हो गया है| मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद अब नए सीएम की कमान नायब सिंह सैनी ने संभाली है| वहीं सीएम की कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है| आपको मंत्रियों की पूरी लिस्ट बताते हैं|

कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में 5 विधायकों ने मंत्री पद पर शपथ ली है| आपको बता दें कि अनिल विज को छोड़ कर बाकि सभी विधायक मनोहर लाल की सरकार में भी मंत्री थे| और वे ही फिर से मंत्री बन गए हैं|

5 विधायकों ने मंत्री पद पर ली शपथ

कंवर पाल ने सबसे पहले मंत्री पद पर शपथ ली है| वो यमुनानगर की जगाधरी सीट से विधायक हैं| कंवर पाल हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले हैं|

मूलचंद शर्मा ने दूसरे नंबर पर शपथ ली है| हरियाणा के बल्लभगढ़ से बीजेपी विधायक मूलचंद पहले मनोहर सरकार में परिवहन और खनन मंत्री रहे हैं| आज फिर से मंत्री पद पर शपथ ली है|

तीसरे नंबर पर रणजीत सिंह चौटाला ने शपथ ली है| निर्दलीय रणजीत चौटाला पहले भी मंत्री रह चुके हैं| पिछली सरकार में ऊर्जा और बिजली मंत्री थे|

जयप्रकाश दलाल ने शपथ ले ली है| लोहारू सीट से विधायक जय प्रकाश दलाल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे|

डॉक्टर बनवारी लाल ने एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ले ली है| बनवारी मनोहर लाल की सरकार में सहकारिता मंत्री थे| वो बावल से विधायक हैं|

खास बात ये है कि ख़बरों में गोपाल कांडा भी नायब के मंत्रीमंडल में शामिल होंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं|

यह भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे गंगई माता के दर्शन करने

About Post Author