दोबारा गर्म करके नहीं पीनी चाहिए चाय, जानिए सेहत को कैसे पहुंचाती है नुकसान

KNEWS DESK – भारत में हर दूसरे व्यक्ति को चाय पसंद है| चाय के शौकिनों को सुबह उठते ही सबसे पहले चाय चाहिए होती है| सर दर्द हो या थकान चाय भारतीयों के लिए बूटी का काम करती है|अक्सर चाय पीने वाले लोग कई बार ऐसी गलती कर जाते हैं जो उनकी जिंदगी के लिए ठीक नहीं होती है| कई बार लोग चाय को दोबारा गर्म करके पी लेते हैं, जोकि सेहत को बेहद नुकसान पहुंचाती है| आइए बताते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं|

दोबारा गर्म करना

हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा कहते हैं कि हमें किसी भी खाने पीने वाली चीज को ताज़ा यानी तुरंत जब वो बनी हो तब ही खा पी लेना चाहिए| लेकिन ऐसा कई बार हो नहीं पाता है| लोग अक्सर खाने पीने वाली चीजों को दोबारा गर्म कर के इस्तेमाल करते हैं| ये चीज़ चाय के साथ सबसे ज्यादा होती है| आपको दोबारा गर्म की हुई चाय की कहानी हर घर में मिल जाएगी| लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ये पूरी तरह से गलत है और इससे आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं|

जहर का करती है काम 

चाय को बनने के बाद 10 मिनट के भीतर पी लेना चाहिए| लेकिन अगर आप इसे बनने के बाद 4 घंटे के लिए छोड़ देते हैं तो इसमें फफूंद और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फिर जब आप इसे पीते हैं तो ये आपके शरीर में किसी जहर की तरह ही काम करता है| इससे आप मरेंगे तो नहीं लेकिन गंभीर रूप से बीमार जरूर हो जाएंगे| खासतौर से अगर चाय दूध वाली है तो ये खतरा और भी बढ़ जाता है| इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा आपको सलाह देते हैं और कहते हैं कि कभी भी चाय को दोबारा गर्म करके ना पिएं| खासतौर से उस चाय को जो काफी समय से ऐसे ही छोड़ दी गई हो|

About Post Author