चाय पीने से होता है रंग काला, क्या सच है ये बात?, ये है पूरी जानकारी

KNEWS DESK- बचपन से आप सभी ने ये जरुर सुना होगा कि चाय पियो तो रंग काला हो जाता है| बचपन से ही कोई न कोई इस बात पर जरुर टोकता रहता है कि मत पियो ज्यादा चाय और जहां तक है, कुछ लोग ये बात मानते भी हैं लेकिन क्या सच में चाय पीने से रंग काला होता है? चलिए आपको बताते हैं कि इस बारे में विज्ञान क्या कहता है…?

मेलानिन जेनेटिक्स के अनुसार

विज्ञान के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की त्वचा का रंग मेलानिन जेनेटिक्स पर निर्भर करता है| इसी कारण किसा का रंग गोरा है, तो कोई सांवला या काला होता है| हालांकि, कई शोधों का कहना है कि चाय का स्किन के कलर से कोई संबंध नहीं है| इन शोधों के अनुसार उचित मात्रा में चाय कई तरह से फायदेमंद भी होती है|

क्या बच्चे के रंग पर पड़ता है चाय का असर…?

चाय में कैफीन पाया जाता है जो बच्चों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है| इसलिए लोग बच्चों को चाय पीने से रोकने के लिए रंग काला होने का डर उनके दिमाग में डाल देते हैं| चाय पीने से रोकने का यह तरीका इतना पुराना हो गया है कि अब पूरे देशभर में ही मां-बाप अपने बच्चों को चाय पीने से रोकने के लिए यही तरीका आजमाते हैं|

चाय पीने के कई नुकसान 

चाय पीने से कई नुकसान भी होते हैं| चाय में मौजूद कैफिन पेट में गैस बनाता है, जिससे कई बार कुछ लोगों को पाचन सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है| खाली पेट चाय पीने से हाइपर एसिडिटी और अल्सर का भी डर रहता है|

 

चाय की सही मात्रा 

एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 1 से 2 कप चाय का सेवन करना चाहिए| यदि किसी को गले में खराश या सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी है तो वह 2 से 3 कप हर्बल चाय का सेवन कर सकता है|

About Post Author