भारत का एक ऐसा शहर जहां रहना, खाना बिलकुल मुफ्त, माननी पड़ेगी बस एक शर्त

KNEWS DESK- भारत में कई सारे ऐसे देश हैं, जिनके अपने अलग ही नियम हैं| हर देश के हर राज्य हर शहर में लोगों की अपनी एक अलग ही जीवनशैली है|आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही शहर के बारे में बताएंगे| जहां पर बस आपको एक शर्त माननी होगी, फिर आप वहां मुफ्त में रह सकते हैं| इतना ही नहीं आप वह मुफ्त में खा भी सकते हैं| चलिए आपको इस शहर की पूरी जानकारी देते हैं|

जानें शहर का नाम 

चेन्नई से 150 किलोमीटर दूर विल्लुपुरम जिले में स्थित इस अनोखे शहर का नाम ऑरिविले है| भारत में इस शहर को सन ऑफ डाउन के नाम से जाना जाता है| इस शहर की सबसे अहम बात तो ये है कि यहां हर जाति, हर धर्म के लोग रहते हैं, वो भी बिना किसी से लड़ाई किए| यहां किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाता है|

इनके द्वारा बसाया गया ये शहर 

जानकारी के अनुसार, 1968 में अल्फाजो नामक शख्स ने इस शहर को बसाया था| मीरा अल्फाजों 1914 में जब पुडुचेरी के श्री अरबिंदो स्पिरिचुअल रिट्रीट में शामिल होने के लिए आईं तो उनको ये जगह बहुत पंसद आई लेकिन फिर वो जापान चली गईं| इसके बाद 1924 में वो यहां आईं और यहीं की हो गईं|

ये शर्त मानें और फ्री रहें, फ्री खाएं 

अब इस शहर की सबसे महत्वपूर्ण बात बताते हैं, जो है इनकी ये शर्त, जिसको मनाकर आप यहां फ्री रह सकते हैं और फ्री खा सकते हैं| इस सुविधा को हासिल करने के लिए आपको इस शहर का सेवक बनना पड़ेगा| इस शहर में आप आएं और यहां की सेवा करें| फिर आप यहां मुफ्त में रह भी सकते हैं और मुफ्त में खाना भी खा सकते हैं|

About Post Author