Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बढ़ाएं अपने हाथों की सुंदरता, ट्राई करें मेहंदी के नए डिजाइन

KNEWS DESK- रक्षाबंधन बहुत ही करीब है आज 29 हो ही गई है| हर जगह जोरो सोरो से तैयारियां चल रही हैं| सभी भाई-बहन भी अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं| सभी बहनें रक्षाबंधन के एक दिन पहले यानी आज मेहंदी लगाती हैं| लड़कियों का मेहंदी का प्रोग्राम तो दोपहर से शुरू हो चुका है लेकिन जो महिलाएं ऑफिस जाती हैं, वो रात के समय मेहंदी लगाती हैं| वो  दिनभर की थकी हुईं आएंगी फिर पहले मेहंदी  के डिजाइन सेलेक्ट करेंगी| ऐसे तो आपका समय काफी बर्बाद होगा, आपके समय को बचाने के लिए आज हम मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन आपको दिखाएंगे, जो आपको एक ही नजर में भा जाएंगे और काफी कम समय में आपके हाथों में लग जाएंगे|

भाई बहन रक्षाबंधन का पूरे साल काफी बेसब्री से इन्तजार करते हैं| भाई-बहन का रिश्ता सबसे अहम होता है| दोनों काफी लड़ते झगड़ते रहते हैं लेकिन दोनों के बीच प्यार भी बेसुमार होता है|

 

रक्षाबंधन का त्योहार भाइयों और बहनों के लिए एक खास त्योहार होता है| इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और उनसे उम्रभर उनके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा करने का वचन लेती हैं|

 

इस दिन भाई, बहनों को स्पेशल गिफ्ट्स देते हैं| रक्षाबंधन श्रावण मास के पूर्णिमा को सेलिब्रेट किया जाता है| इस दिन हर तरफ खुशियों का मौहाल छाया रहता है| सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट रहती है|

About Post Author