Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बनाएं इस तरह के हेयर स्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

KNEWS DESK- आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है| अखंड सौभाग्य की कामना से रखा जाने वाला करवा चौथ का यह व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को होता है| आज के दिन सभी शादीशुदा महिलाएं व्रत रखती हैं| इस त्योहार की इस समय जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं लेकिन करवा चौथ के इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं अपने हेयर स्टाइल को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं| इसलिए ही हम आपको कुछ आइडियाज देते हैं, जिन्हें आप कैरी कर सकते हैं|

बन से बनाएं

आप बालों को अगर खुला नहीं रखना चाहती हैं तो बालों को बन में बांध सकती हैं| ये हेयर स्टाइल ट्रेडिशनल ड्रेस पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी| आप आगे से लटें भी निकाल सकती हैं|

Hairstyle For Woman | इजी हेयर स्टाइल | Hair Style For Age 40 | stylish hairstyles to look younger | HerZindagi

खजूरी चोटी

आप अगर साड़ी या सूट पहन रहीं हैं तो आप खजूरी की चोटी बना सकती हैं| करवा चौथ के लिए ये लुक एकदम परफेक्ट है| आप खजूरी की चोटी में छोटी-छोटी फूलों वाली क्लिप लगा सकती हैं|

Hair Style : शादी पे रॉयल दिखने के लिए ट्राई करे ये हेयर स्टाइल

वेवी हेयर स्टाइल

इस हेयर स्टाइल को बनाना बहुत ही आसान है| इस हेयर स्टाइल के लिए बालों को नीचे से कर्ल करें| ऊपर के बालों को खुला छोड़ दें| आप आगे से थोड़े बाल लेकर बीच में कोई सा भी स्टाइल ट्राई कर सकती हैं|

Chubby Face Hairstyles | चब्बी फेस शेप | Round Face Shape ke Liye Hairstyle | open hairstyle ideas for chubby face shape | HerZindagi

कर्ली बाल

अगर आप बालों को कर्ली स्टाइल देना चाहती हैं तो आप बिना हेयर स्टाइलिंग मशीन के भी बालों को कर्ली कर सकती हैं| इसके लिए करवा चौथ से एक दिन पहले रात को बाल गीले करें| फिर थोड़े-थोड़े बाल लेकर चोटी बनाएं| गीले बालों में खूब सारी पतली-पतली चोटी बना लें| अगले दिन इन्हें खोलें| इससे आपके बाल बहुत अच्छे से कर्ली हो जाएंगे|

CURLS FOR THE GIRLS

About Post Author