Karwa Chauth 2023: सरगी की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें, दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक

KNEWS DESK – करवा चौथ का त्योहार हिन्दू धर्म में सभी सुहागनें बड़ी धूमधाम से मानती हैं| हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ मनाया जाता है| सुहागनें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं| साथ ही प्रार्थना करती हैं कि उनके घर में सुख और शांति का माहौल बना रहे| इस व्रत की शुरुआत सरगी से करती हैं| करवा चौथ की सुबह महिलाएं सरगी की थाली में मीठी या फीकी मट्ठी, मिठाई व दूसरी चीजें शामिल करती हैं| आज हम आपको सरगी की थाली में शामिल करने के लिए कुछ ऐसी चीज़े बतायेंगे जिसे पुरे दिन आपको एनर्जी कम नहीं होगी |

karwa chauth 2023 shubh muhurat puja vidhi thali pujan samagri list moon time chand kab niklega rdy | Karwa Chauth 2023: बुधवार को है करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें शुभ

सरगी की थाली

करवा चौथ के व्रत की शुरुआत महिलाएं सरगी से करती हैं| सरगी की थाली में मीठी या फीकी मट्ठी, मिठाई व दूसरी चीजें शामिल रहती हैं| सरगी को तारों की छांव में ही खाया जाता है और सूरज निकलने के बाद महिलाएं पूरे दिन का उपवास रखती हैं|

करवा चौथ 2022: खाने पीने की वो चीजें जिन्हें सरगी में नहीं करना चाहिए शामिल | Karwa Chauth 2022 Avoid these foods to add in sargi for better health | TV9 Bharatvarsh

फ्रूट्स है जरूरी

उपवास के दौरान भूखा रहने के चलते एनर्जी तेजी से डाउन होती है| हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें करवा चौथ व्रत से पहले सरगी में फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए| ऐसे फ्रूट्स खाने चाहिए जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो| ऐसा करने से शरीर में पानी की ज्यादा कमी नहीं होती और सिर में दर्द भी नहीं होता है|

नारियल पानी

सरगी का सेवन करते समय नारियल का पानी भी पी सकती हैं| ऐसा करने से आप पूरे दिन हाइड्रेट रह पाएंगी| इसमें नेचुरल शुगर होती है इसलिए इससे बॉडी में एनर्जी भी बरकरार रहती है|

ड्राई फ्रूट्स भी है बेस्ट ऑप्शन

सरगी की थाली में काजू, बादाम, अखरोट या दूसरे न्यूट्रिएंट्स को भी शामिल किया जा सकता है| इनमें काफी न्यूट्रिएंट्स होते हैं साथ ही प्रोटीन और हेल्दी फैट भी होते हैं| वैसे इन्हें खाने से लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है| करवा चौथ के व्रत में एनर्जेटिक रहना चाहती हैं तो ड्राई फ्रूट्स को सरगी में जरूर खाएं|

न खाएं ये चीजें

जिन चीजों में हद से ज्यादा शुगर या ऑयल हो उन्हें खाने से बचें| क्योंकि इनकी वजह से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है| साथ ही ऑयली फूड खाने से एसिडिटी भी बन सकती है| इस कंडीशन में आपकी तबीयत बिगड़ सकती है| इसलिए व्रत वाले दिन ऐसी चीजों को भूल से भी न खाएं|

व्रत के बाद का खाना

व्रत को खोलने के बाद आपको लाइट फूड्स ही खाने चाहिए| पूरे दिन भूखा रहने के बाद भारत में महिलाएं ऑयली या मसालेदार खाना खाती हैं| इससे तबीयत खराब हो जाती है और पूरा मोमेंट बर्बाद तक हो जाता है|

About Post Author