Dussehra 2023: हर मुसीबत से छुटकारा पाने के लिए रामायण की इन चौपाइयों का करें जाप, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

KNEWS DESK- सनातन धर्म में भगवान श्री विष्णु के अवतार माने जाने वाले श्रीराम की पूजा और उनकी भक्ति करने से जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं| भगवान राम की आज यानि दशहरा वाले दिन विशेष रूप से पूजा की जाती है| आज के दिन श्री राम की कथा और उनका गुणगान करने वाली चौपाईयों का जाप करने से जीवन के सारे सपने पूरे होते हैं| चलिए हम आपको गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस की जीवन को चमकाने वाली चौपाईयों के बारे में बताते हैं|

अच्छी सेहत के लिए मानस की चौपाई

कहते हैं कि तंदुरूस्ती हजार नियामत है| इसीलिए, हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि वह हमेशा तन और मन से स्वस्थ रहे लेकिन कई बार कुछ लोगों के जीवन में कुछ रोग ऐसे आते हैं कि जाने का नाम ही नहीं लेते हैं| कुछ लोगों को हमेशा कई तरह के रोग घेरे रहते हैं| यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो अच्छी सेहत का वरदान पाने के लिए दशहरा यानि आज के दिन नीचे लिखी चौपाई को भगवान राम की पूजा में अधिक बार जाप करें और अगर आप चाहें तो इसका प्रतिदिन जाप करें|

दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।

अमंगल से बचने के लिए मानस की चौपाई

यदि आपके जीवन में हर समय कोई न कोई संकट बना रहता है, तो आपको अशुभता से बचने और शुभता को पाने के लिए प्रतिदिन श्री राम चरित मानस की नीचे लिखी  चौपाई का पाठ प्रात:काल सूर्योदय के समय करना चाहिए| तुलसीदास की इस चौपाई का सच्चे मन से जाप करने पर सोचा गया हर काम बिना किसी बाधा के पूरा होता है|

यह भी पढ़ें…Dussehra 2023: पूरे देश में आज दशहरे की धूम, जानें विजयदशमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी।।

धन की समस्या दूर करने वाली मानस की चौपाई

यदि आप इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और आपके पास इतना भी पैसा नहीं है कि आप अपनी जरूरतें पूरी कर सकें तो आपको धन-धान्य की प्राप्ति के इस चौपाई का जाप दशहरे के दिन से शुरू करके रोज करना चाहिए| मान्यता है कि इस चौपाई का जाप करते ही व्यक्ति के जीवन में अचानक चमत्कार हो जाता है| उसे धन और संपत्ति दोनों का सुख प्राप्त होता है|

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

About Post Author