Dussehra 2023: पूरे देश में आज दशहरे की धूम, जानें विजयदशमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

KNEWS DESK- आज पूरे दुनिया भर में दशहरा की धूम है| दशहरा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है| आज के दिन को बुराई और अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है| माना जाता है, आश्विन शुक्ल दशमी को भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध कर माता सीता को उससे आजाद कराया था| इसीलिए इस अवसर पर हर साल रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है| चलिए हम आपको बताते हैं, आज विजयादशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं|

दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त 

इस बार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 अक्टूबर सोमवार यानी कल शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू हो चुकी है और दशमी तिथि का समापन आज दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा| उदया तिथि के चलते 24 अक्टूबर को विजयदशमी मनाई जाएगी|

दशहरा पर बनेंगे ये शुभ योग 

विजय मुहूर्त- 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक

रवि योग- 24 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक

रावण दहन का शुभ मुहूर्त 

आज शाम 05.43 मिनट के बाद रावण दहन करना ठीक होगा| दशहरा पर रावण दहन के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त शाम 07.19 मिनट से रात 08.54 मिनट तक है|

दशहरा पूजा विधि 

इस दिन चौकी पर लाल रंग के कपड़े को बिछाकर उस पर भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की मूर्ति रखें| इसके बाद हल्दी से चावल पीले करने के बाद स्वास्तिक के रूप में गणेश जी को स्थापित करें| नवग्रहों की स्थापना करें| अपने ईष्ट की आराधना करें ईष्ट को स्थान दें और लाल पुष्पों से पूजा करें, गुड़ के बने पकवानों से भोग लगाएं| इसके बाद गरीबों को भोजन कराएं|

About Post Author