Diwali 2023: क्यों मनाई जाती है दीपावली ?…जानें इसकी पौराणिक ​कथा

KNEWS DESK- पूरे दुनियाभर में दिवाली की धूम दिख रही है| बड़ी दिवाली का त्योहार आज यानि 12 नवंबर को है| दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा, अर्चना की जाती है| कहते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भम्रण करती हैं और जिस भक्त से प्रसन्न होती हैं, उसके घर में वास करती हैं| चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों मनाया जाता है दिवाली का त्योहार?

पौराणिक ​कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री राम रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल करने के बाद अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 वर्ष का वनवास करके कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन अयोध्या वापस लौटे थे| उस दिन अमावस्या तिथि थी, इसलिए लोगों ने पूरे नगर को घी के दीपक जलाकर रौशन किया था| इसलिए हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है| मान्यता है कि इस दिन सत्य की असत्य पर जीत के बाद भगवान राम अपनी नगरी लौटे थे| इसीलिए यह त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है|

दिवाली से जुड़ी एक अन्य पौराणिक कथा 

इस पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन समुद्र मंथन के समय धन की देवी कही जाने वाली मां लक्ष्मी अवतरित हुईं थी| इसीलिए उस दिन से ही हिंदू धर्म में दिवाली मनाई जाती है| कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा, अराधना करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-दौलत की बहार आ जाती है|