Diwali 2023: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के समय भूलकर भी न करें ये गलती, रूठ कर चली जाएंगी मां लक्ष्मी

KNEWS DESK- हर साल कार्तिक कृष्ण की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है| इस बार साल का यह सबसे बड़ा त्योहार 12 नवंबर यानि आज है| इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं| रात में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं| धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं| लक्ष्मी की पूजा के दौरान कुछ जरुरी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए|

लक्ष्मी पूजा के समय ध्यान रखने योग बातें 

♦  अक्सर लोग पूजा और आरती के समय ताली बजाते हैं लेकिन दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के समय ताली बजाना उचित नहीं होता है| साथ ही आरती भी बहुत तेज आवाज में नहीं गाना चाहिए| मान्यता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं| माता लक्ष्मी शांति प्रिय हैं, इसलिए इस दिन पूजा के दौरान शोर के साथ-साथ ताली भी न बजाएं|

♦  दिवाली के दिन परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा नहीं होना चाहिए| इस दिन खासतौर पर ध्यान रखें, किसी भी व्यक्ति का अपमान बिल्कुल न करें|

♦  दिवाली की रात पूजा के समय भूलकर भी फटे-पुराने कपड़े न पहनें|  फटे हुए कपड़े दरिद्रता की निशानी होते हैं| साथ ही पूजा के समय काले रंग के कपड़े पहनने से बचें|

♦  दिवाली की  पूजा के बाद पूजा स्थल पर अंधेरा करके न छोड़ें| ध्यान दें कि रात भर दीपक जलता रहे, इसके लिए ज्यादा मात्रा में दीपक में घी भरें|

♦  दिवाली के दिन घर में कोई भी कबाड़ का सामान न रखें| खराब घड़ी, टूटे बोतल, शीशा, फटे-पुराने कपड़े, अन्य इन्तेमाल न करने वाले कबाड़ के समान को दिवाली से पहले ही घर से निकाल दें|

About Post Author