Dhanteras 2023: धनतेरस की पूजा में इन पांच चीजों को चढ़ाना बिल्कुल न भूलें, पैसों की कमी होगी दूर

KNEWS DESK- दिवाली का त्योहार अब बहुत करीब है| आज पूरे देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है| सुख-समृद्धि और सौभाग्य बरसाने वाले इस त्योहार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है| हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का ये पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है| धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन या फिर नए वाहन को खरीदना अत्यंत शुभ होता है| धनतेरस पूजा में इन पांच चीजों को जरुर अर्पण करना चाहिये, इससे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी|

पीले रंग का भोग

मान्यता है कि भगवान कुबेर को पीले रंग की चीजें काफी पसंद आती हैं| आप भोग में भगवान कुबेर के सामने पीले चावल, केसर की खीर, बेसन के लड्डू चढ़ा सकते हैं| भगवान कुबेर पीले रंग की चीजों के भोग से प्रसन्न हो सकते हैं|

हल्दी और रोली

भगवान कुबेर को पीला रंग पसंद है, इसलिए इस पर्व में हल्दी का भी विशेष महत्व होता है| आप धन के देवता कुबेर को हल्दी चढ़ाकर अपने परिवार में सुख एवं समृद्धि का आगमन कर सकते हैं|

स्वास्तिक

मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करते समय स्वास्तिक जरूर बनाना चाहिए| आप हल्दी को पानी या घी में मिलाकर स्वास्तिक बना सकते हैं| ऐसा करना बेहद शुभ होता है|

चढ़ाएं दूर्वा

दूर्वा एक तरह की घास है, जिसे पूजा में यूज किया जाता है| कहते हैं कि भगवान कुबेर को दूर्वा चढ़ाने से जीवन में सुख एवं संपत्ति की वृद्धि होती है और धनतेरस के दिन इसे देवी-देवताओं के समक्ष रखने से घर में पैसों की कमी दूर हो सकती है|

नारियल का प्रसाद

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य के समय नारियल का पूजा सामग्री में शामिल होना अत्यंत जरुरी होता है| इसलिए धनतेरस के मौके पर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर कलश पर जरूर रखें| ऐसा करने से भगवान कुबेर की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी|

About Post Author