इंडियन रेलवे ने अप्रेंटिस के पद पर निकाली भर्तियां, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

KNEWS DESK – इंडियन रेलवे में हर कोई नौकरी करना चाहता है| रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाए मिलती हैं| अगर आप इंडियन रेलवे में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं तो इस मौके का फायदा उठा सकते हैं| पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अप्रेंटिस के 295 पद पर भर्ती निकाली है| भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुका है| अगर आप पद के लिए योग्य हैं तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं|भर्ती के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं|

Railway Recruitment 2022: रेलवे में 3150 पदों पर आई भर्ती, 10वीं-12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

लास्ट डेट

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के अप्रेंटिस पद पर आवेदन 9 अक्टूबर से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023 है| इस तारीख के पहले ही आवेदन फॉर्म भर दें| भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे| इसके लिए आपको इस वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाना होगा|

वैकेंसी डिटेल

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने कुल पद – 295 पर भर्ती निकली है| इलेक्ट्रीशियन के लिए 140 पद, मैकेनिक (डीजल) – 40 पद, मैकेनिस्ट – 15 पद, फिटर – 75 पद और वेल्डर – 25 पद रिक्त हैं|

आवेदन के लिए पात्र

इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 कम से कम 50 परसेंट अंकों के साथ पास किया हो| इन वैकेंसी के लिए कैंडिडेट की उम्र 15 साल से कम नहीं होनी चाहिए| इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी लिया हो|

शुल्क 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा| फीस का पेमेंट भी ऑनलाइन होगा| अन्य कोई भी डिटेल जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं|

स्टाइपेंड 

जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हो जाएगा उन्हें अलग-अलग साल में अलग-अलग स्टाइपेंड मिलेगा| पहले साल में ये 7000 रुपये, दूसरे साल में 7700 रुपये और तीसरे साल में 8050 रुपये दिया जाएगा|

सेलेक्शन 

इन पद के लिए कैंडिडेट्स का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा| 12वीं और आईटीआई डिप्लोमा में पाए गए अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी और उसी के अनुरूप कैंडिडेट का चयन होगा|

About Post Author