‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, दिखाई मंगेतर की झलक

KNEWS DESK – स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मोहसिन खान ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर की पहली झलक भी दिखाई है। मोहसिन ने अपनी मंगेतर का नाम तमन्ना बताया है।

मोहसिन खान ने दिखाई मंगेतर की झलक

मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी जिंदगी के नए अध्याय की जानकारी दी। तस्वीरों में वह अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने उन्हें पोस्ट में टैग भी किया है।

तस्वीरों में तमन्ना अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ओवल शेप की डायमंड रिंग ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा। वहीं मोहसिन अपनी मंगेतर को देखकर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

सगाई के खास मौके पर मोहसिन खान ब्लैक टक्सीडो में नजर आए। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ रेड टाई और मैचिंग रेड पॉकेट स्क्वायर कैरी किया था। वहीं तमन्ना ने फ्लोर-लेंथ रेड गाउन पहना था, जिसके ऊपरी हिस्से पर सीक्विन वर्क नजर आया। मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल मेकअप में उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा था।

तमन्ना के लिए लिखा खास मैसेज

मोहसिन ने अपनी मंगेतर के लिए एक लंबा और बेहद प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने तमन्ना को क्रेजी, खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव बताते हुए कहा कि वह हमेशा हंसती, चिढ़ाती, उम्मीद करती और दुआ करती रहें।

एक्टर ने लिखा कि पहली बार जब उन्होंने एक-दूसरे को देखा और जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ पकड़ा, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनके अंदर कुछ शांत हो गया है। उन्हें लगा कि उन्हें उनका ‘इंसान’ मिल गया है।

मोहसिन ने अपने नोट में आगे लिखा कि उन्हें नहीं पता कि मोहब्बत क्या होती है, लेकिन वह दिल से यह दुआ जरूर करते हैं कि तमन्ना की आंखों में कभी आंसू न आएं और वह हमेशा हंसती रहें।

मोहसिन की सगाई की खबर सामने आने के बाद फैन्स और टीवी इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। एक्टर के इस खास ऐलान ने उनके चाहने वालों को बेहद खुश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *