विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘कुशी’ ने संडे को किया कमाल, रिलीज के तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन

kNEWS DESK – विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई थी| कुशी साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी| वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी| फिल्म ने एक बार फिर रविवार को अच्छी कमाई की |आइये आपको फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं|

फिल्म कुशी 

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है| कुशी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म को फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था| फिल्म ने अच्छी कमाई की थी| फिल्म ने पहले दिन शानदार 15.25 करोड़ की कमाई की थी| आपको बताते हैं कि फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

संडे को कितने करोड़ का किया क्लेक्शन

फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद आ रही है| साथ ही फिल्म के गाने भी ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं| ऐसे में सिनेमाघरों में भी ‘कुशी’ को जमकर ऑडियंस मिल रही है| रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था| शनिवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया|अब ‘कुशी’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं|  रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुशी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 11 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 36.15 करोड़ रुपये हो गई है|

कुशी’ की सक्सेस है बेहद जरूरी

कुशी की कमर्शियल सक्सेस विजय और सामंथा के लिए बेहद जरूरी है| ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों की पिछली रिलीज़ फैन्स का दिल जीतने में फेल हो गई थीं| जहां विजय की पिछले साल पैन इंडिया फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं| वहीं सामंथा की पीरियड ड्रामा शाकुंतलम भी इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी| अब कुशी की सफलता इन दिनों एक्ट्रेस के करियर के लिए बेहद जरूरी है| वहीं अब वीकडेज का कलेक्श कुशी की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को डिसाइड करेगा| कयास लगाये जा रहे हैं कि फिल्म इस हफ्ते 60-70 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी|

‘कुशी’ में विजय-सामंथा के अलावा सचिन खेडेकर, सरन्या पोवन्नन, मुरली शर्मा और कई अन्य स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया है|

 

 

 

About Post Author