Video: टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे रामनगरी, भव्य अंदाज में हुआ सितारों का स्वागत

KNEWS DESK – अयोध्या में 22 जनवरी भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है| देशवासियों के लिए ये दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है| इस दिन अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हैं, जिसके लिए जोरो-शोरे से तैयारियां चल रही है| इस दिन के लिए बड़ी हस्तियों को न्यौता भी भेजा गया है| इस बीच प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं|

Ramanand Sagar's Ramayan to air again on TV from next week - Hindustan Times

टीवी के राम-सीता और लक्ष्मण पहुंचे अयोध्या

जी हां, टीवी सीरियल रामायण में श्रीराम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल, माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में दिखें सुनील लहरी ने राम नगरी अयोध्या में प्रस्थान कर लिया है| इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है| इस वीडियो में सीता मां यानी दीपिका लाल साड़ी पहन, माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं| तो वहीं, राम-लक्ष्मण यानी अरुण गोविल और सुनील लहरी भी पीले कुर्ते पजामें में नजर आ रहे हैं|

https://www.instagram.com/reel/C2MWX6zPlGi/

वीडियो में उनके आस-पास काफी भीड़ नजर आ रही हैं| तीनों स्टार्स पूरी भीड़ के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं| इस दौरान पीछे चल रहे लोग झंडे लिए हुए भी नजर आ रहे हैं| वीडियो पर यूजर्स भी जय श्री राम के कमेंट करते नजर आ रहे हैं|

प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ना मिलने पर नाराज थे सुनील लहरी

कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था इस वीडियो में सुनील लहरी कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता नहीं भेजा गया है और वो इससे नाराज भी चल रहे थे| लेकिन अब ये वीडियो देख उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं| एक बार फिर दर्शकों को कई सालों बाद टीवी सीरियल रामायण के राम-सीता और लक्ष्मण एक साथ देखने को मिले हैं|

प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां होगीं शामिल 

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड और राजनैतिक जगत के कई बड़े नामों को न्योता भेजा गया है| जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, विंदु दारा सिंह, अक्षय कुमार, आमिर खान, आयुष्मान खुराना, समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के नाम शमिल हैं|

यह भी पढ़ें – महापौर ने निकाली कानपुर के कचहरी परिसर से जन-यात्रा ,नगरवासियों को किया प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को दीपावली के रूप में मनाने के लिए प्रेरित

About Post Author