KNEWS DESK – अपने अतरंगी फैशन और यूनिक आउटफिट्स के लिए मशहूर Uorfi Javed एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार उर्फी ने Met Gala 2026 में वायरल हुई ओलंपियन और फैशन आइकन Eileen Gu की चर्चित बबल ड्रेस को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है।
उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस आउटफिट का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीम इस मुश्किल ड्रेस को तैयार करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।
मेट गाला में छा गई थी बबल ड्रेस
दरअसल, Met Gala 2026 में एलीन गु ने डिजाइनर Iris van Herpen की खास “एयरो बबल ड्रेस” पहनकर सबका ध्यान खींच लिया था।
https://www.instagram.com/p/DX-AaIqgbpS/?
इस ड्रेस की सबसे खास बात यह थी कि इसमें हजारों ग्लास बबल्स और माइक्रो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था। चलते समय इस ड्रेस से असली बुलबुले निकलते दिखाई दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आउटफिट को तैयार करने में करीब 2550 घंटे लगे थे।
उर्फी ने अपने अंदाज में किया रीक्रिएट
अब उर्फी जावेद ने उसी ड्रेस को कम बजट में अपने तरीके से तैयार किया है। वीडियो में दिखाया गया कि ड्रेस का स्ट्रक्चर बनाना कितना मुश्किल था। बबल इफेक्ट तैयार करने से लेकर पूरे आउटफिट को संभालने तक हर चीज में काफी मेहनत लगी।
https://www.instagram.com/reels/DYr1VyZIKbP/
उर्फी ने वीडियो में मजाकिया अंदाज में कहा कि असली ड्रेस करोड़ों की थी, लेकिन उन्हें इसे “सस्ते में” बनाना था।
“कॉपी नहीं, रीक्रिएट किया है”
जब उर्फी ने पहली बार इस ड्रेस की तस्वीरें शेयर की थीं, तब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन पर डिजाइन कॉपी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उर्फी ने BTS वीडियो शेयर करते हुए साफ कहा कि उन्होंने ड्रेस “रीक्रिएट” की है, कॉपी नहीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कॉपी तब होता जब मैं कहती कि ये मेरा डिजाइन है।” सोशल मीडिया पर उर्फी का यह नया फैशन एक्सपेरिमेंट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स उनकी क्रिएटिविटी और मेहनत की तारीफ कर रहे हैं।